Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 40 साल में पहली बार इस राज्य के मुख्यमंत्री ने हारा चुनाव…..
    News

    40 साल में पहली बार इस राज्य के मुख्यमंत्री ने हारा चुनाव…..

    By Tv 36 HindustanJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिक्किम विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे पवन कुमार चामलिंग को करारी हार का सामना करना पड़ा है. करीब 40 साल में यह पहला मौका है जब चामलिंग विधानसभा नहीं पहुंच पाए हैं. उन्हें शिष्य से चिर प्रतिद्वंद्वी बने प्रेम सिंह तमांग के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी है.रविवार को आए सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 सीट में से 31 पर जीत दर्ज की. सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को केवल एक सीट मिली है. 73 साल के एसडीएफ प्रमुख चामलिंग दो सीटों पर चुनाव लड़े और उन्हें दोनों पर हार का सामना करना पड़ा.पांच साल पहले ही शुरू हो गया था पतन

    पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक समय राज्य के मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाले चामलिंग का सियासी पतन पांच साल पहले से ही शुरू हो गया था. 2019 के विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने चामलिंग के 25 साल के शासन को एक झटके में समाप्त कर दिया था. इसके तुरंत बाद उन्हें उस समय एक और बड़ा झटका लगा जब एसडीएफ के 10 विधायक बीजेपी और दो विधायक एसकेएम में शामिल हो गए.पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी साथ छोड़ दिएविधायकों के दलबदल की वजह से विधानसभा में एसडीएफ की ओर से केवल चामलिंग ही रह गए थे. चुनाव से पहले एसकेएम और बीजेपी ने जमीनी स्तर पर बड़ी संख्या में एसडीएफ कार्यकर्ताओं को अपने पाले में कर लिया था. यहां तक कि पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भाटिया के एसडीएफ में शामिल होने से भी पार्टी की संभावनाओं में सुधार नहीं हुआ और नेता दल बदलते रहे.

    25 साल तक सिक्किम के सीएम रहेचामलिंग को लेकर बता दें कि वो करीब 25 साल तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे. सिक्किम की सियासत में चामलिंग के कद का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि वो ज्योति बसु के 23 साल के कार्यकाल से अधिक समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे. बसु 1977 से 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे.

    Post Views: 1,515

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article45 पैसे खर्च करके रेलवे में मिल रहा 7 से 10 लाख तक का कवर, कैसे करें अप्लाई, जाने……
    Next Article बालों में तेल लगाने के इन तरीकों से चेहरे में होते हैं पिंपल्स…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय का सभी मंत्रियों को बुलावा, देर रात तक मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक…

    June 18, 2026

    150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म पर बड़ा दांव, हिट बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करना होगा तगड़ा कारोबार…

    June 18, 2026

    अभ्यर्थियों के लिए 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू, विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने की गई ये व्यवस्था…

    June 18, 2026

    मुख्यमंत्री साय की पहल से इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय का सभी मंत्रियों को बुलावा, देर रात तक मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक…
    • 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म पर बड़ा दांव, हिट बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करना होगा तगड़ा कारोबार…
    • अभ्यर्थियों के लिए 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू, विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने की गई ये व्यवस्था…
    • मुख्यमंत्री साय की पहल से इस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत…
    • टीएस सिंह देव की प्रेस कॉन्फ्रेंस परदेस में बिजली दर बढ़ोतरी पर सरकार को घेरा, 20% वृद्धि का आरोप…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?