Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बालों में तेल लगाने के इन तरीकों से चेहरे में होते हैं पिंपल्स…..
    News

    बालों में तेल लगाने के इन तरीकों से चेहरे में होते हैं पिंपल्स…..

    By Tv 36 HindustanJune 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालों को मुलायम बनाए रखने के लिए कंडीशनिंग की तरह ही ऑयलिंग करना भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि कंडीशनर जहां बालों के ऊपर काम करता है तो वहीं ऑयल स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल मुलायम होने के साथ ही मजबूत भी बनते हैं. हालांकि गर्मियों के दिनों में हेयर ऑयलिंग करते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है.

    मौसम कोई भी हो बालों को हेल्दी बनाने के लिए हेयर ऑयलिंग करना फायदेमंद रहता है. हालांकि गर्मी के दिनों में हेयर ऑयलिंग की कुछ मिस्टेक न सिर्फ बालों की बल्कि त्वचा संबंधित समस्याओं की भी वजह बन सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि गर्मी में बालों में तेल लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

    रातभर तेल लगाकर छोड़ देनाअगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बालों में रातभर तेल लगा हुआ छोड़ देते हैं तो इस आदत को बदल दें. खासतौर पर गर्मी के दिनों में रातभर बालों में तेल लगा हुआ न छोड़ें, क्योंकि स्कैल्प पर पसीना आने से त्वचा भी इसके संपर्क में आती है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं. इसके अलावा आपके सिर की त्वचा पर भी दाने होने की संभावना रहती है. जिन लोगों की ऑयली स्कैल्प हो उन्हें गलती से भी रातभर बालों में ऑयल लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए. हमेशा शैंपू करने के 1 घंटे पहले ही तेल लगाएं.

    भारी तेल का इस्तेमाल करनागर्मी के दिनों में ऐसे तेल का इस्तेमाल करें जो लाइट वेट हो. ज्यादा भारी तेल लगाने से बाल काफी चिपचिपे हो जाते हैं, जिससे गर्म मौसम में आपको असहज महसूस हो सकता है. ज्यादा भारी तेल जब आपकी त्वचा के संपर्क में आता है तो पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे कई स्किन प्रॉब्लम होने लगती हैं.

    हद से ज्यादा तेल लगानागर्मियों में अपने बालों पर ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे यह माथे पर आ सकता है और त्वचा पर पिंपल, वाइट हेड्स की प्रॉब्लम बढ़ सकती है. इसके साथ ही हद से ज्यादा तेल लगाने से पसीना आने पर गंदगी जमा हो सकती है, जिससे बाल न सिर्फ चिपचिपे दिखाई देंगे, बल्कि डैंड्रफ की वजह से हेयर फॉल हो सकता है.

    गर्म तेल लगानाबालों में गुनगुना करके तेल लगाना वैसे तो काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन गर्मियों में गर्म तेल लगाने से बचें, क्योंकि इस मौसम में पहले से ही स्कैल्प पर पसीना होता है और आप जब गर्म तेल से मसाज करते हैं तो इससे स्किन इरिटेशन की समस्या हो सकती है.

    Post Views: 1,325

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article40 साल में पहली बार इस राज्य के मुख्यमंत्री ने हारा चुनाव…..
    Next Article घर में लेना चाहते हैं मूवी हॉल का मजा तो ले आएं यह प्रोजेक्टर……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या आपके घर के ये बर्तन बुला रहे हैं कंगाली वास्तु में बताया गया है एक बड़ा कारण…

    June 18, 2026

    मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार लोकसभा अध्यक्ष…

    June 18, 2026

    सीएम साय का सभी मंत्रियों को बुलावा, देर रात तक मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक…

    June 18, 2026

    150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म पर बड़ा दांव, हिट बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करना होगा तगड़ा कारोबार…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या आपके घर के ये बर्तन बुला रहे हैं कंगाली वास्तु में बताया गया है एक बड़ा कारण…
    • मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार लोकसभा अध्यक्ष…
    • सीएम साय का सभी मंत्रियों को बुलावा, देर रात तक मुख्यमंत्री निवास में होगी महत्वपूर्ण बैठक…
    • 150 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म पर बड़ा दांव, हिट बनने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करना होगा तगड़ा कारोबार…
    • अभ्यर्थियों के लिए 24×7 मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू, विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने की गई ये व्यवस्था…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?