बलरामपुर। बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका है। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिला मुख्यालय में स्थापित सी-मार्ट का संचालनकर्ता संस्था उपजाऊ महिला किसान उत्पादक कम्पनी (एफपीसी) बलरामपुर हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी (01 वर्ष के लिए) के पद की भर्ती की जानी है।
इस पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू 18 अगस्त को सुबह 10.30 बजे जिला पंचायत बलरामपुर के सभागार में आयोजित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पंचायत के सूचना पटल व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वेबसाइट पर अवलोकन कर सकते है।
