भारतीय रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल उत्तर मध्य रेलवे ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत अपरेंटिस के 1 हजार 659 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है।
उम्मीदवार आरआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 1 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है। रेलवे द्वारा निकली गई भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे 12वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता
अपरेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं व 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी ने एनसीवीटी व एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्रासंगिक ट्रेड में आईआईटी पास की हो।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी में अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी के कक्षा 10वीं व आईआईटी में प्राप्त किए गए अंक का औसत प्रतिशत निकाल कर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 100 रुपए जमा करने होंगे। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं।
होमपेज पर नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर RRC/NCR/01/2022 For the slot of 2022-2023 लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, यहां रजिस्ट्रेशन करें।
आपके मोबाइल फोन पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आ जाएगा।
अब पंजीकरण फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।