Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सरकारी नौकरी: 12वीं पास जल्द करें आवेदन, BSF में 1312 पदों पर होगी भर्ती, पढ़े पुरी डिटेल
    नौकरी

    सरकारी नौकरी: 12वीं पास जल्द करें आवेदन, BSF में 1312 पदों पर होगी भर्ती, पढ़े पुरी डिटेल

    By Tv 36 HindustanSeptember 12, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। सीमा सुरक्षा बल यानी कि BSF ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए बंपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में मंगाए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण…

    इतने पदों पर होगी भर्ती

    सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1312 निर्धारित की गई है। इनमें से हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर के लिए 982 पद और हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक के लिए 333 पद निर्धारित हैं। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेजों के सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 25500 रुपये से 81100 रुपये तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

    शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

    रेडियो ऑपरेटर के लिए- उम्मीदवार ने 10 वीं या मैट्रिक पास किया हो और रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स या सीओपीए और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या डेट एंट्री ऑपरेटर में आईटीआई प्रमाण पत्र या 60% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12 वीं पास किया हो।

    रेडियो मैकेनिक के लिए- इस पद पर आवेदन के लिए 10वीं पास होना और रेडियो और टेलीविजन या इलेक्ट्रॉनिक्स या फिटर या सीओपीए या डेट प्रिपरेशन एंड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर हार्डवेयर या नेटवर्क टेक्निशियन या डेट एंट्री ऑपरेटर में आईटीआई सर्टिफिकेट या 60% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है।

    इस तारीख तक कर लें आवेदन

    बीएसएफ हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। उम्मीदवार यह जान लें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर, 2022 को है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

    इतना लगेगा आवेदन शुल्क
    जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 100 रुपये
    अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व-एस के लिए: कोई शुल्क नहीं

    कैसे करें आवेदन ?

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
    अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
    आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
    उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
    फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
    ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनागपुर एयरपोर्ट से बिशप पीसी सिंह गिरफ्तार, EOW कर रही पूछताछ
    Next Article रायपुर में शाम 6 बजे के बाद शराब दुकान बंद करने का आदेश, जानिए पुरा मामला
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…

    May 1, 2026

    पसीने से मेकअप को खराब होने से अब ऐसे बचाएं यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए…

    May 1, 2026

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    May 1, 2026

    यहां बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी व खेल मैदान, मुख्यमंत्री के निर्णय का जताया आभार…

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सिरहाने की सही दिशा से बदल सकती है किस्मत, जानिए ये कहता है वास्तु शास्त्र…
    • पसीने से मेकअप को खराब होने से अब ऐसे बचाएं यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए…
    • सीएम साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं…
    • पुलिस अभ्यर्थियों को जिले आबंटित, 2070 महिलाएं की भी हुई भर्ती, ज्वॉइनिंग में लग सकते हैं 15 दिन…
    • प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से 10 डिग्री तक गिरा पारा, मंडियों में किसानों की मेहनत हुई पानी-पानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?