Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम…
    समाचार

    इन 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम…

    By Tv36 HindustanJuly 15, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 22 राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 12 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। वहीं, आगामी सात दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। कई राज्यों में अत्यधिक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

    इन 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट
    मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    दिल्ली के मौसम का हाल
    आपको बता दें कि दिल्ली में पूरे सप्ताह आंशिक रूप से आलमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज बादल तो रहेंगे, लेकिन उसके साथ बारिश होने की संभावना बहुत कम है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।
    उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा
    मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जतायी है। इनमें लखनऊ, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर शामिल हैं। आपको बताते चलें कि प्रयागराज में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    बिहार का मौसम
    मौसम विभाग ने बिहार के किशनगंज और अररिया में आज तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ समस्तीपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी में मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि पटना, गया और नालंदा में मौसम साफ रहने की संभावना है। पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

    हिमाचल प्रदेश का मौसम
    आज से हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इतना ही नही बल्कि शिमला, कुफरी, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ताबो, जोत, मुरारी देवी और नेरी में आज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिलके चलते इन इलाकों में 37 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
    उत्तराखंड का मौसम
    मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पर अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    Post Views: 125

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज बुधवार के अचूक उपाय गणेश जी की कृपा से दूर होंगे विघ्न, धन-समृद्धि और सफलता के खुलेंगे रास्ते…
    Next Article इसरो में अप्रेंटिस के इतने पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इसरो में अप्रेंटिस के इतने पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन…

    July 15, 2026

    आज बुधवार के अचूक उपाय गणेश जी की कृपा से दूर होंगे विघ्न, धन-समृद्धि और सफलता के खुलेंगे रास्ते…

    July 15, 2026

    अमित शाह से मिली प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया टीम, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर हुई ये चर्चा…

    July 15, 2026

    आज नौकरी, कारोबार, धन, प्रेम और स्वास्थ्य में क्या कहते हैं सितारे जानें सभी 12 राशियों का हाल…

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इसरो में अप्रेंटिस के इतने पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन…
    • इन 22 राज्यों में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 12 घंटे बेहद अहम…
    • आज बुधवार के अचूक उपाय गणेश जी की कृपा से दूर होंगे विघ्न, धन-समृद्धि और सफलता के खुलेंगे रास्ते…
    • अमित शाह से मिली प्रदेश भाजपा सोशल मीडिया टीम, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर हुई ये चर्चा…
    • आज नौकरी, कारोबार, धन, प्रेम और स्वास्थ्य में क्या कहते हैं सितारे जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?