Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हाई कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला,पत्नी अगर पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को तंग करती है तो पति ले सकता है तलाक
    RAIPUR

    हाई कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला,पत्नी अगर पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को तंग करती है तो पति ले सकता है तलाक

    By Tv 36 HindustanOctober 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि पत्नी अगर पुरुषों की तरह पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को तंग करती है तो वह क्रूरता है। नशे में पत्नी आत्महत्या की कोशिश कर ससुरालवालों को फंसाने की धमकी देने जैसी घटनााओं के सबूतों पर भी कोर्ट को विचार करना चाहिए।

    जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की बेंच ने इस केस में कोरबा के फैमिली कोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए पति को तलाक के लिए हकदार माना है। यह पूरा मामला कोरबा जिले का है। बांकीमोंगरा में रहने वाले उदय शर्मा की शादी 19 मई 2015 को कटघोरा की प्रिया से हुई थी। शादी के महज सात दिन बाद 26 मई की सुबह उसकी पत्नी बिस्तर में अचेत पड़ी थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

    परेशान पति उसे इलाज कराने के लिए लेकर गया, तब पता चला कि वह पान मसाला, गुटखा और शराब पीने के साथ ही नॉनवेज खाने दी आदी है। शुरूआत में उन्हें लगा कि शादी के बाद पत्नी का व्यवहार बदल जाएगा। लेकिन, ससुरालवालों के प्रति उसका व्यवहार बदल गया और आए दिन दुर्व्यवहार करना शुरू कर दी। उदय शर्मा की पत्नी शादी के बाद भी शराब पीती रहीं और नॉनवेज खातीं रहीं। वह गुटखा खाकर बेडरूम में इधर-उधर थूक देती थी, उसे मना करने पर वह लड़ाई झगड़ा करने लग जाती थी।

    महिला ने 30 दिसंबर 2015 को अपने ऊपर आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ससुरालवालों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई। इसके बाद वह दो बार छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया और फिर दो बार कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर रही थी। हर बार घरवाले उसे बचाने के लिए मशक्कत करते रहे। इस दौरान महिला जब गर्भवती हुई, तब वह पति की जानकारी के बिना ही गर्भपात करा ली। इसके बाद ससुरालवालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। पति ने उसके इस तरह के व्यवहार को देखकर साइकेट्रिस्ट डॉक्टर से उपचार भी कराया। बाद में पत्नी की हरकतों को देखकर पति ने थाने में शिकायत की। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    आखिरकार पत्नी की हरकतों से तंग आकर पति ने कोरबा के फैमिली कोर्ट में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(i-a) के तहत तलाक के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। लेकिन कोर्ट ने उनके सबूतों को नजरअंदाज करते हुए आवेदन को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने पत्नी की आदत, पति और ससुरालवालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी, बार-बार खुदकुशी का प्रयास करना, बगैर अनुमति के गर्भपात कराने जैसे व्यवहार को पति और ससुरालवालों के साथ क्रूरता माना है।

    डिवीजन बेंच ने कहा है कि इस तरह के केस में सूबतों पर कोर्ट को विचार करना चाहिए। हाईकोर्ट ने कोरबा के फैमिली कोर्ट के निर्णय को खारिज करते हुए पति के तलाक के आदेवन को स्वीकार किया है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस मंदिर में आज भी कुबेर देवता वास करते हैं, जो भी यहां से एक सिक्का ले जाता है ,उसे आजीवन गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता
    Next Article कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा कर खरीदी केंद्रों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी में ये लिखा देख भड़के लोग…

    May 21, 2026

    प्रदेश में शुरू होगी ये योजना ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से पढ़ाई से जोड़ेगी सरकार…

    May 21, 2026

    बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए…

    May 21, 2026

    पुलवामा हमले के इस मास्टरमाइंड का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी में ये लिखा देख भड़के लोग…
    • प्रदेश में शुरू होगी ये योजना ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से पढ़ाई से जोड़ेगी सरकार…
    • बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए…
    • पुलवामा हमले के इस मास्टरमाइंड का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली…
    • आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया ये प्लान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?