Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस मंदिर में आज भी कुबेर देवता वास करते हैं, जो भी यहां से एक सिक्का ले जाता है ,उसे आजीवन गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता
    जीवन शैली

    इस मंदिर में आज भी कुबेर देवता वास करते हैं, जो भी यहां से एक सिक्का ले जाता है ,उसे आजीवन गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता

    By Tv 36 HindustanOctober 22, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विश्व में लाखों की तादाद में मंदिर है, जिनमें से कुछ अत्यंत चमत्कारी व विशेष धाम हैं। इन्हीं खास व चमत्कारी मंदिरों में से एक है कुबेर का मंदिर अल्मोड़ा उत्तराखंड, जिसके संबंध में मान्यता है कि कुबेर आज भी यहां वास करते हैं l उत्तर दिशा के दिक्पाल कुबेर धन व विलास के देवता कहे गए हैं। वे यक्षों के अधिपति हैं।

    प्राचीन ग्रंथों में उन्हें वैश्रवण, निधिपति एवं धनद नामों से भी सम्बोधित किया गया है। वे ब्रहमा के मानस पुत्र पुलस्त ऋषि तनय वैश्रवा के बेटे माने गये हैं। वैश्रवा सुत होने के कारण ही उन्हें वैश्रवण नाम दिया गया है। वराह पुराण में कहा गया है कि उन्हें ब्रहमा ने देवताओं का धनरक्षक नियुक्त किया था। यजुर्वेद में काम के अधिष्ठाता देवता के रूप में सभी अभिलाषाएं पूर्ण करने वाले वैश्रवण का उल्लेख आता है।

    प्राचीन ग्रंथों में उल्लेख है कि उत्तर दिशा में जीवन के स्वस्थ उपभोग पर विश्वास करने वाली यक्ष संस्कृति भी फैली हुई थी, जिसने काव्य और ललित कलाओं का सर्वाधिक प्रसार किया। कालीदास ने कुबेर की राजधानी अलका बताई है जो हिमालय में स्थित है। माना जाता है कि महाभारत में जिस मणिभद्र यक्ष का जिक्र है, वह बद्रीनाथ के पास माणा में ही निवास करते थे। भगवान शंकर की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड के जागेश्वर महादेव (अल्मोड़ा) के मुख्य परिसर से पैदल दूरी पर एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर कुबेर मंदिर है।

    इस मंदिर को अत्यधिक चमत्कारी माना जाता है। यह मंदिर परिसर मुख्य मंदिर परिसर से लगभग 300 से 400 मीटर दूर है। इस परिसर के दो मुख्य मंदिर कुबेर मंदिर और देवी चंदिका मंदिर हैं।इस मंदिर के संबंध में मान्यता है कि जो भी व्यक्ति यहां से एक सिक्का अपने साथ ले जाता है और उसे संभाल कर अपने पूजा स्थल या तिजोरी में रखकर रोज उसकी पूजा करता है, उसे आजीवन कभी गरीबी का मुंह नहीं देखना पड़ता।

    यहां कुबेर मंदिर एक उठें हुए मंच पर बनाया गया है और रेखा-शिखर वास्तुकला का अनूपम उदाहरण हैं। वास्तुशिल्प शैली में यह महा-मित्युनंजय मंदिर जैसा दिखता है। मंदिर में एक दुर्लभ एक मुखी शिवलिंग है जो दसवीं शताब्दी ईस्वी की तारीख का है साथ ही शक्ति पंथ की देवी चंदिका मां का मंदिर है, जो कि वल्लबी शैली में बनाया गया है, कुबेर का निवास वट-वृक्ष कहा गया है। वाराह-पुराण के अनुसार कुबेर की पूजा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन की जाती है। वर्त्तमान में दीपावली पर धनतेरस को इनकी पूजा की जाती है। कुबेर को प्रसन्न करने के लिये महा मृत्युंजय मन्त्र का दस हजार जप आवश्यक है

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसावधान : दिवाली में बढ़ सकती है ये खतरनाक बीमारियां
    Next Article हाई कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला,पत्नी अगर पान मसाला, गुटखा और शराब के साथ नॉनवेज खाकर पति को तंग करती है तो पति ले सकता है तलाक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी में ये लिखा देख भड़के लोग…

    May 21, 2026

    प्रदेश में शुरू होगी ये योजना ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से पढ़ाई से जोड़ेगी सरकार…

    May 21, 2026

    बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए…

    May 21, 2026

    पुलवामा हमले के इस मास्टरमाइंड का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी में ये लिखा देख भड़के लोग…
    • प्रदेश में शुरू होगी ये योजना ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को फिर से पढ़ाई से जोड़ेगी सरकार…
    • बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत, सरकार ने किया बड़ा ऐलान; अब इतनी हो जाएगी डीए…
    • पुलवामा हमले के इस मास्टरमाइंड का PoK में खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली…
    • आने वाले दिनों में बदल जाएगी स्कूलों की सूरत, जानें सीएम डॉ. मोहन ने बनाया ये प्लान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?