
.
ELECTION: सुबह 6:00 बजे से ही काउंटिंग स्थल पर लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. किसी को भी मोबाइल, खाना, पानी, माचिस, लैपटॉप आदि ले जाने की सख्त मनाही है. मतगणना ठीक 8 बजे शुरू होगी.
यूपी में मतगणना से एक दिन पहले वाराणसी में ईवीएम के लिए नोडल अधिकारी, सोनभद्र जिले में एक रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और बरेली जिले में एक अतिरिक्त चुनाव अधिकारी को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को अनधिकृत तरीके से स्थानांतरित किया जा रहा था. चुनाव आयोग के निर्देश पर अधिकारियों को बदल दिया गया.
उत्तरप्रदेश में वैसे तो कई विधानसभा सीट हैं जो हॉट हैं और जिन पर सभी की नजरें रहेंगी. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा करहल विधानसभा सीट की है. यहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार चुनावी मैदान में हैं.