Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशिफल 30 नवम्बर 2021 : मेष राशि के जातक थोड़ी सी मेहनत करके अपने मुकाम को पा सकते है
    अंतरराष्ट्रीय

    राशिफल 30 नवम्बर 2021 : मेष राशि के जातक थोड़ी सी मेहनत करके अपने मुकाम को पा सकते है

    By Tv 36 HindustanNovember 30, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज का राशिफल: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जायेगा। आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर कल की सूर्योदय तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके आलावा आज रात 8 बजकर 34 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि
    आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का माहौल बढ़िया रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिये नए रास्ते मिलेंगे। जॉब करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

    वृष राशि
    आज घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढ़ेगी। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

    मिथुन राशि
    पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। भाई-बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। आप अपने किसी करीबी दोस्त की मदद से नए काम पर सोच-विचार करेंगे। आपको किसी रिश्तेदार के घर अचानक जाना पड़ सकता है। सेहत में सुधार आयेगा।

    कर्क राशि
    ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी रहेंगे, जिससे आप थोड़ी थकान महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवारिक मामलों को अनदेखी करने से बचना चाहिए। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। मेडिकल छात्रओं के लिए दिन बहुत अच्छा है। लवमेट्स एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

    सिंह राशि
    किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातो से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बनाएंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों को शादी का प्रस्ताव आयेगा। नवविवाहित जीवनसाथी को प्रसन्न होने की वजह देंगे।

    कन्या राशि

    ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे।

    तुला राशि

    स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना होगा। आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। अगर आप कोई प्रोपर्टी लेने का मन बना रहे हैं, तो दिन बेहतर है। परिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

    वृश्चिक राशि

    आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी पुराने कार्य को पूरा करने में करीबी दोस्त की मदद मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। लवमेट्स एक दूसरे को गिफ्ट दें, रिश्ते में और मजबूती आएगी।

    धनु राशि

    आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर आपका ज्वेलरी का व्यवसाय है, तो रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। सेहत बेहतर रहने वाली है।

    मकर राशि

    सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घरेलू महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। जीवनसाथी के साथ फ़ोन पर लम्बी बात होगी। छात्रों के लिये आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

    कुंभ राशि

    आपका सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में लोग मददगार साबित होंगे। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में पहचान बढ़ेगी। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त हो जायेगा।

    मीन राशि

    आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। साथ ही पैसों का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान की शिक्षा में उन्नति होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। लवमेटस के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनाखुनों के शेप से जानिए कैसा है किसी व्यक्ति का स्वभाव क्या है गुण दोष
    Next Article कांग्रेस ने बताया मोदी सरकार की महंगाई से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त है – मोहन मरकाम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    July 26, 2026

    यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…

    July 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…

    July 26, 2026

    Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    • यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…
    • Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…
    • ‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?