Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस ने बताया मोदी सरकार की महंगाई से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त है – मोहन मरकाम
    अपराध

    कांग्रेस ने बताया मोदी सरकार की महंगाई से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त है – मोहन मरकाम

    By Tv 36 HindustanNovember 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर Raipur : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूरे देश और प्रदेश में जन जागरण पदयात्रा आयोजित किया जा रहा है।इस क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में भी सभी जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में जन जागरण पदयात्रा किया जा रहा है। आज कोंडागाँव विधानसभा डोंगरीगुड़ा से आठ किलोमीटर की जन जागरण पदयात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी,राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने किया।

    पदयात्रा कोंडागाँव शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरी जहां पर बड़ी संख्या में आम जनता भी पदयात्रा में शामिल हुवे। पदयात्रा में युवा कांग्रेस एनएसयूआई सेवादल महिला कांग्रेस आदिवासी कांग्रेस मछुआ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।जन जागरण पदयात्रा के मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि कोंडागांव में आयोजित पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत किया और आठ किलोमीटर पश्चात यह पदयात्रा विशाल आमसभा में परिवर्तित हो गई जहां पर बीस हजार से अधिक लोग शामिल हुये।

    इस ऐतेहासिक आमसभा को संबोधित करते हुवे सह प्रभारी चंदन यादव ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति बैरल अधिक थे उसके बावजूद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शासनकाल में आम जनता को 50 से ₹55 में पेट्रोल डीजल मिल जाया करता था अब सौ रु के पार है।केरोसिन का भी मूल्य कम था अब मूल्य आसमान छू रहा है।रसोई गैस के दाम कांग्रेस सरकार के समय 450 रुपये थे उसे बढ़ाकर मोदी सरकार ने अब 950 रु कर दिया कुल मिलाकर मोदी राज में जनता त्रस्त है और प्रधानमंत्री अपने दो-तीन उद्योगपति मित्रों का भला करने में व्यस्त हैं।

    सभा को संबोधित करते हुवे भूपेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा था मोदी से एक दिन आयेगा आपका अहंकार टूट जायेगा और देश के किसानो की जीत होगी और काले कृषि कानून बिल वापस वापस लेना पडेगा और वही हुआ।प्रदेश अध्यक्ष और कोंडागाँव विधायक मोहन मरकाम ने मंच से स्थानीय भाषा मे अपना वक्तव्य दिया उन्होने कहा लगातार कांग्रेस 14 नवंबर से पदयात्रा कर केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में आम जनता की आवाज को अहंकारी मोदी सरकार तक पहुचा रही है।

    प्रदेश के किसानो ने धान की फसल कटाई कर ली है अब मिसाई का समय है। ट्रेक्टर से मिसाई करनी पड़ती मगर आज डीजल के दाम को सुनकर प्रदेश के अन्नदाता किसान भी परेशान है। प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार है और वह आम जनता के हितों के बारे में सोचती है योजना बनाती है उसका क्रियान्वयन धरातल में करती भी है जिससे आज प्रदेश का हर वर्ग और हर तापक खुश है।वही दूसरी ओर केन्द्र में बैठी मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों के हितों के बारे में सोचती है मोदी सरकार देश की जनता की गुहार नही सुन रही है जो कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त है।

    मोहन मरकाम ने कहा कि कोण्डागांव में जो 15 सालों में विकास कार्य नही हुये वह हमारी ढाई साल की भूपेश सरकार के समय मे हो रहा है इससे पता लगता है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोण्डागांव और प्रदेश प्रति कितने संवेदनशील है।पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष,महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला,अंतागढ़ विधायक अनूप नाग,युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी,सचिव अमीन मेमन सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। ऐतिहासिक विशाल आमसभा के दौरान कोंडागांव में प्रदेश शिवसेना के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिकों ने सह प्रभारी चंदन यादव और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष शिवसेना छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराशिफल 30 नवम्बर 2021 : मेष राशि के जातक थोड़ी सी मेहनत करके अपने मुकाम को पा सकते है
    Next Article कलेक्टर की पहल नक्सल हिंसा में मृत पीड़ित परिवारों को 5 लाख एवं घायल परिवारों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…

    July 26, 2026

    यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…

    July 26, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…

    July 26, 2026

    Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी…
    • यहां की शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन…
    • राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, इस IG को मिली कमान सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया ये फैसला…
    • Redmi 17 4G के फीचर्स लीक, 7500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस…
    • ‘मन की बात’ में बार-बार प्रदेश का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?