Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल मिथुन और सिंह राशि वाले इन बातों का ध्यान रखें, जानें समस्त राशियों का हाल….
    अंतरराष्ट्रीय

    आज का राशिफल मिथुन और सिंह राशि वाले इन बातों का ध्यान रखें, जानें समस्त राशियों का हाल….

    By Tv 36 HindustanSeptember 27, 2021No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंचांग के अनुसार 27 सितंबर 2021, सोमवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी की तिथि है. चंद्रमा का गोचर वृष राशि में हो रहा है. मेष से मीन राशि तक का जानते हैं, आज का राशिफल-

    मेष राशिफल (Aries Horoscope)- आज के दिन पिछले प्लानिंग में रखे गए सभी काम सफलतापूर्वक पूरे हो नजर आएंगे. मन को व्यर्थ की चिंता में न फंसाए.ऑफिशियल कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें, सहकर्मियों से रिश्तों को भी मजबूत करना होगा.  व्यापार में उतार-चढ़ाव की परिस्थितियाँ आएगी, अच्छे परिणामों को पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत पर ध्यान देना है. हेल्थ को लेकर वह अलर्ट रहें जिनको माइग्रेन की समस्या है, ऐसे में नींद भरपूर लें अन्यथा सिर का दर्द परेशान कर सकता है. पारिवारिक जीवन में कुछ असन्तुष्टि महसूस होगी साथ ही सम्बन्धों को लेकर थोड़े सजग रहने की आवश्यकता है तो वहीं जीवनसाथी का सहयोग करें.

    वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)– आज के दिन सभी का सम्मान करना होगा, ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए सभी से सौम्य व्यवहार करना होगा साथ ही शिव दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको लाभ होगा. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग कार्य से संतुष्ट रहें, पुराने पेंडिंग कार्य भी पूर्ण होंगे. यदि आप टीम को लीड करते हैं तो सब के कार्य पर पैनी निगाह रखें. कारोबार के सिलसिले में नई कंपनी से संपर्क बनाना होगा, जिससे की आपको आर्थिक लाभ मिल सके. रोगों के प्रति अलर्ट रहें, एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. पारिवारिक स्थितियां लगभग सामान्य है, फिर भी तालमेल बनाकर चलना होगा.

    मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)– आज के दिन आलस्य से बचना है तो वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण कार्यों में पैनी निगाह बनाए रखनी है. जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नई नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिल सकता है. बिजनेस के बड़े सौदा सोच समझकर करने होंगे, नहीं तो एक गलत डील भविष्य में नुकसान पहुंचा सकती हैं.  विद्यार्थियों को अपने नोट्स को संभाल कर रखने चाहिए चोरी व खोने का  आशंका है. स्वास्थ्य की दृष्टि से वाहन चलाते समय दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें, चोट लगने की आशंकाएं बनी हुई है. इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी के लिए समय उपयुक्त है.

    कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)– आज के दिन कार्यों का भार मन खिन्न कर सकता है. यदि आप टीम को लीड करते हैं तो अधीनस्थ के लिए तीखी वाणी का प्रयोग न करें, तो वहीं दूसरी ओर सजग रहना होगा बॉस की तरफ से कोई नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका है. बड़े व्यापारी कोई भी निर्णय लेने में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो धन की हानि हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है, ऐसे में मन पसंदीदा व्यंजन का लुफ्त उठा सकते हैं. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिवार में सभी लोगों के प्रति आपका सौम्य व्यवहार सबके मन को जीत लेगा. कुल से कोई अप्रिय घटना सुनने को मिल सकती है.

    सिंह राशिफल (Leo Horoscope)- आज के दिन अपने काम पर खासकर फोकस बनाए रखें, क्योंकि सकारात्मक ग्रहों की स्थितियां अधिक मेहनत के पश्चात अच्छा लाभ दिलाने के मूड में है. ऑफिस में मदद के लिए सहकर्मियों पर निर्भर न रहें तो बेहतर है, क्योंकि वह आपके कार्यों का भी श्रेय खुद ले सकते हैं. कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यापारियों को ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष योजनाएं लाने से फायदा होगा. विद्यार्थी वर्ग जिस विषय में कमजोर पड़ रहे हैं उसे कुछ समय के लिये छोड़ दें. स्वास्थ्य की दृष्टि से शुगर के मरीजों को खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए.अनावश्यक रूप से भागा-दौड़ी के बजाय परिवार के साथ समय बिताएं.

    कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)– आज के दिन दूसरे क्या करते हैं इस पर गौर न करें, फ़िज़ूल की बातों में कीमती समय बर्बाद हो सकता है. मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, कोई अच्छी लीड आपको उन्नति के द्वार तक ले जा सकती है. व्यापारी वर्ग अटकी हुई योजनाओं को भली-भांति पूरा कर पानी में सफल होंगे. अनाज के व्यापारियों को थोड़ा संभल कर रहना होगा. युवा वर्ग को कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, संतान अच्छा समाचार सुना सकती है.

    तुला राशिफल (Libra Horoscope)– आज के दिन पुराने निवेश में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है, ऐसे में क्रोध पर नियंत्रण रखना लाभकारी होगा. कारोबार में नयी पहल करने का प्रयास करने वालों को सफलता हाथ लगेगी. पार्टनरशिप में कार्य करने का प्रस्ताव मिल सकता है. हो सकता है आपको कोई पक्का माध्यम मिले जो आपकी आय को बनाए रखे. युवा वर्ग यदि विदेशी भाषाओं का ज्ञान लेना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उपयुक्त है.  सेहत को लेकर हृदय रोगियों को सचेत रहना होगा. परिवार के नियमों का पालन करें और अपने छोटों को भी सीख दें.

    वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)– आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा. सोशल मीडिया से जुड़े लोग किसी की पर्सनल बातें को मजाक में भी शेयर न करें. नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल दिख रही है, प्रयासों को गति देनी की जरूरत है. हार्डवेयर से संबंधित कारोबार करने वालों को लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है. दिनचर्या पर ध्यान दें, खासकर जिन लोगों का खान-पान समय पर नहीं हो पाता है, उन्हें इसे ठीक करना होगा. दाँतों में कोई समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करें. किसी भी प्रकार के तंत्र मंत्र के चक्कर से बचकर रहना चाहिए, तो वहीं दूसरी ओर किसी के भ्रम जाल में भी नहीं आना है.

    धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)– आज के दिन नकारात्मक व्यक्ति लाभ दिखाकर गलत मार्ग की ओर ले जाने का प्रयास कर सकते हैं, ऐसी परिस्थिति को देखते हुए अपनी बुद्धि को सजग रखें और सही निर्णय लें. ऑफिस में बॉस, उच्चाधिकारी व सभी टीम के साथ तालमेल बना कर चलना होगा. लोहे का कारोबार करने वालों के लिए दिन मुनाफे से भरा होने की संभावना दिखाई दे रही है. रचनात्मक कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों का रुझान बढ़ेगा. हेल्थ को लेकर बिगड़ा खान-पान वर्तमान समय के लिए ठीक नहीं है. मित्रों का काफी सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे.  घर की सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी.

    मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)– आज के दिन ऊर्जा से भरपूर और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके कार्यों को और सरल कर देगा. मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती दिखाई दे रही है. ऑफिस में लोगों से विवाद होने पर बात को तूल न दें, वरना बात बिगड़ भी सकती है. आजीविका के क्षेत्र में उन्नति की संभावना है, स्थानांतरण भी मिल सकता है. व्यापारी वर्ग महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कुछ चूक कर सकते हैं. स्वास्थ्य में मांसपेशियों की दिक्कतें घेर सकती हैं. फिजियोथेरेपिस्ट या आयुर्वेदिक उपायों का प्रयोग सार्थक रहेगा, तो वहीं दूसरी ओर पेट के रोगी भी थोड़ा खानपान को लेकर सतर्क रहें. पिताजी से अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखना होगा.

    कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)- आज के दिन जीवन को सकारात्मकता की ओर ले जाते हुए, छोटा सा बदलाव करना लाभकारी रहेगा . पिछली चल रही आपकी योजनाएं सफल होती दिखाई दे रही है, इस ओर भी ध्यान दें. ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन कुछ कठिन रहेगा. स्टेशनरी और दवा आदि का कारोबार करने वालों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है.  स्किन संबंधित समस्याओं को लेकर अलर्ट रहें. राजकीय भोजन का आनंद ले सकते हैं. पारिवारिक मामलों में यदि आप पर कोई कानूनी कार्यवाही चल रही है तो सचेत हो जाएं वर्तमान समय में परिस्थितियां मुश्किल भरी हो सकती है, जिससे सार्वजनिक रूप से ठेस पहुंचेगी.

    मीन राशिफल (Pisces Horoscope)- आज के दिन शांत माहौल को अधिक महत्व दें. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों की सैलरी में वृद्धि होगी. नए अवसर खोज रहे लोगों को संपर्क भी बढ़ाना होगा. व्यापारियों की कलात्मक बोली उनके बेहद काम आने वाली है आज इस कला को बनाए रखना होगा, तो वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक सामान की ब्रिकी में बढ़ोत्तरी होती नजर आ रही है. हेल्थ में यदि कोई रोग पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है, तो अब उसे ठीक करने का रास्ता निकालना चाहिए. यदि बड़ों के स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है तो वर्तमान समय में इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. घूमने-फिरने का प्लान बनेगा..

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिला स्पर्धा कोरबा मे आयोजित 300 प्रतिभागी शामिल हुए 28 सितंबर को बिलासपुर संभाग के 7 जिलों से 900 प्रतिभागी शामिल होंगे
    Next Article पाली ब्लाक के कोरबी धतूरा में मृत व्यक्तियों के राशन को गमन का मामला सामने आया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    November 2, 2026

    असली है या नकली चांदी का सिक्का पहचानने का ये ट्रिक है उपयोगी, आसान तरीके से घर में ही कर सकते पहचान…

    November 2, 2026

    धनतेरस का शिव, धन्वंतरि और मां लक्ष्मी से क्या है संबंध जानिए पौराणिक महत्व…

    November 2, 2026

    महिलाओं के लिए काम की खबर, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट…

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…
    • असली है या नकली चांदी का सिक्का पहचानने का ये ट्रिक है उपयोगी, आसान तरीके से घर में ही कर सकते पहचान…
    • धनतेरस का शिव, धन्वंतरि और मां लक्ष्मी से क्या है संबंध जानिए पौराणिक महत्व…
    • महिलाओं के लिए काम की खबर, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट…
    • राज्योत्सव का 3 नवंबर को भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?