नई दिल्ली:- मोहनलालगंज लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जिले में है. यह सीट 1962 से अस्तित्व में है. 2024 में यह अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है. यह कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और भाजपा तीनों का प्रभाव वाला क्षेत्र रहा है. बीते दो चुनावों यानी 2014 से यहां से भाजपा का कब्जा है. उससे पहले यहां 1998 से 2014 तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा. 2014 में यहां से भाजपा के कौशल किशोर विजयी हुई थे. 2019 में भी उन्होंने ही जीत हासिल की थी. इस बार भी भाजपा ने फिर से कौशल किशोर पर भरोसा जताया है. 2019 में कौशल किशोर ने बसपा के सीएल वर्मा को 90 हजार से अधिक वोटों से हराया था. उस चुनाव में बसपा और सपा के बीच गठबंधन का था और इस गठबंधन के तहत यह सीट बसपा को मिली थी. हालांकि, 2014 से पहले यह क्षेत्र सपा का गढ़ था. इस सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को मतदान है.
2022 का विधानसभा चुनाव
मौजूदा वक्त में इस सीट पर भाजपा मजबूत दिखती है. बीते 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट की सभी पांच सीटों सिधौली (सीतापुर जिले की), मलिहाबाद, बक्शी का तलाब, सरोजनी नगर और मोहनलालगंज में भाजपा का कब्जा है.
2024 की जंग
2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा ने राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान को और समाजवादी पार्टी ने आरके चौधरी को मैदान में उतारा है. इलके अलावा कई अन्य निर्दलीय और छोटी पार्टियों के उम्मीदवार भी हैं.
