Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कब्ज से परेशान सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं इनमें से कोई एक चीज, मिनटों में साफ होगा पेट…
    स्वास्थ्य

    कब्ज से परेशान सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं इनमें से कोई एक चीज, मिनटों में साफ होगा पेट…

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। इसका मुख्य कारण है हमारा गलत खानपान और खराब जीवनशैली। अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन करने, आहार में फाइबर की कमी, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने, एक्सरसाइज न करने और नींद न पूरी होने की वजह से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कब्ज होने पर व्यक्ति को मल त्याग में काफी परेशानी होती है। सुबह ठीक ढंग से पेट साफ न होने के चलते न सिर्फ दिनभर मूड खराब रहता है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन यह समस्या जड़ से तब तक ठीक नहीं होगी, जब तक आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार नहीं करेंगे। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कब्ज को दूर किया सकता है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए फाइबर से भरपूर डाइट लेनी चाहिए और प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है। अगर आप कब्ज से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, सुबह पानी के कुछ खास चीजों को मिलाकर पी सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए सुबह पानी में क्या-क्या मिलाकर पी सकते हैं।

    नींबू का रस

    कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इससे न सिर्फ पेट साफ होगा, बल्कि शरीर में मौजूद टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाएंगे। रोज सुबह खाली पेट नींबू के पानी का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

    शहद

    कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट में जमा गंदगी साफ हो जाएगी और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।

    इसबगोल

    इसबगोल एक नैचुरल लैक्सेटिव है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। अगर आपका सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो आप गुनगुने पानी में एक चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाकर पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या खत्म हो सकती है।

    ADVERTISEMENT

    सेब का सिरका

    कब्ज की समस्या में सेब का सिरका भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट की सफाई में मदद करता है और आंतों में सड़ रहे मल को बाहर निकालता है। आप एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा, जिससे कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    अदरक का रस

    पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में अदरक काफी असरदार होता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीने से पेट आसानी से साफ होगा। साथ ही, पेट में सूजन और दर्द की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police drink one of these things mixed with lukewarm water on an empty stomach in the morning Hindi khabar Hindi news hindinews If you are suffering from constipation india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब खुद से चेक करें आयुष्मान कार्ड की सूची में अपना नाम,बस दिये गए निर्देश को करें फॉलो..
    Next Article महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दी ये बड़ी सौगात..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…

    June 18, 2026

    UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…

    June 18, 2026

    राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू एमपी प्रवास पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- राज्य के लिए अहम है उनका दौरा…

    June 18, 2026

    सोशल मीडिया पर छाया “370 बिरयानी विवाद”, अनिरुद्धाचार्य का फूटा गुस्सा बोले- “कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही ये”…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…
    • UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…
    • राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू एमपी प्रवास पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- राज्य के लिए अहम है उनका दौरा…
    • सोशल मीडिया पर छाया “370 बिरयानी विवाद”, अनिरुद्धाचार्य का फूटा गुस्सा बोले- “कॉमेडी के नाम पर परोसी जा रही ये”…
    • रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल समेत कई गणमान्य जनों ने दी श्रद्धांजलि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?