Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अब खुद से चेक करें आयुष्मान कार्ड की सूची में अपना नाम,बस दिये गए निर्देश को करें फॉलो..
    News

    अब खुद से चेक करें आयुष्मान कार्ड की सूची में अपना नाम,बस दिये गए निर्देश को करें फॉलो..

    By Tv 36 HindustanMarch 8, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उपलब्ध हो सके, इसके लिए प्रखंडों में विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं. जिसमें जाकर आप अपना कार्ड बना सकते हैं. वहीं जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि अबतक के कैंप मेंतकरीबन 33 हजार आवेदकों का कार्ड बनाया गया. उन्होंने संबंधित सभी विभाग और पीडीएस संचालक से भी सहयोग करने की मांग की.

    बताया कि जिले में 10 लाख लोग हैं अब तक इस कार्ड से वंचित हैं. इन सभी को लाभ मिलेगा. वहीं उन्होंने बताया कि लोग अपने नाम का लिस्ट भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट भी जारी किया गया है.
    मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना के तहत बन रहा है कार्डगरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है. जिलाधिकारी कुंदन कुमार के निर्देश पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया.

    जिले के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता को आयुष्मान कार्ड से वंचित सभी राशन कार्ड धारकों को कार्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की है. जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा सभी छूटे हुए लाभार्थियों के राशन कार्ड, आधार कार्ड सहित ई-केवाईसी कराने में सहयोग किया जा रहा है. इसके लिए सभी प्रखंडों में कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है, जहां से संबंधित प्रखंड के अधिकारियों द्वारा छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनने में सहयोग किया जा रहा है.

    10 लाख से अधिक लोगों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

    सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने बताया कि पहले वर्ष 2011 में बने राशन कार्ड के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाया जाता था, लेकिन बिहार सरकार ने अपने राज्य में इसमें बदलाव करते हुए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने की शुरुआत की गई है. इसके तहत अब सभी राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है.
    इसके तहत पूर्णिया जिले में 10 लाख से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है. अभी तक पूर्णिया जिले में एक लाख से ज्यादा लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है. इसके तहत लाभार्थियों को 05 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा हैं.

    आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए खुद से सूची में देखें अपना नाम

    आयुष्मान योजना के जिला समन्यवक नीलाम्बर कुमार ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई भी व्यक्ति अपना नाम सरकार द्वारा जारी सूची में स्वयं देख सकता है. इसके लिए मोबाइल या कंप्यूटर पर beneficiary.nha.gov.in साइट को ओपन कर अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड करना है. मोबाइल नम्बर डालने के बाद ओटीपी आएगा उसे वेरिफाई कर देना है. उसके बाद स्टेट का चयन कर पीएमजेवाई को सेलेक्ट करना है. उसमें आधार का चयन कर अपना आधार नम्बर डालना है. आधार नम्बर डालते ही लाभार्थी को उसकी जानकारी मिल जाएगी.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Now check your name in the list of Ayushman Card yourself Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरानी तालाब, चिरहुला व रतहरा तालाब के बाद रीवा के इन दो और तालाबों को किया जाएगा विकसित…
    Next Article कब्ज से परेशान सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं इनमें से कोई एक चीज, मिनटों में साफ होगा पेट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    खुशखबरी इंदौर से अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें किराया और ये शिड्यूल…

    June 18, 2026

    प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…

    June 18, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक इस दिन लिए जाएंगे ये बड़े फैसले…

    June 18, 2026

    भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • खुशखबरी इंदौर से अबुधाबी के लिए सीधी उड़ान शुरू, जानें किराया और ये शिड्यूल…
    • प्रदेश में ‘घर-घर मुनगा, हर घर सुपोषण’, मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…
    • साय कैबिनेट की बैठक इस दिन लिए जाएंगे ये बड़े फैसले…
    • भारतीय वायु सेना में शामिल होने का आखिरी मौका, AFCAT 2 के लिए इतने तारीख तक करें आवेदन…
    • UGC NET परीक्षा का एडमिट कार्ड NTA ने किया जारी, कैंडिडेट्स अब ऐसे करें डाउनलोड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?