Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें…
    समाचार

    स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें…

    By Tv36 HindustanJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज की मॉडर्न लाइफ स्टाइल में भागदौड़, काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच खुद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। इसका असर न केवल मेंटल हेल्थ, बल्कि फिजिकल हेल्थ पर भी पड़ता है। यही वजह है कि हर साल 24 जुलाई को इंटरनेशनल सेल्फ केयर डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि सबके साथ-साथ खुद का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सेल्फ केयर का मतलब केवल बीमारी का इलाज करना नहीं है, बल्कि अपने शारीरिक, मानसिक और इमोशनल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए काम करना है। आइए जानते हैं ऐसी 6 आसान सेल्फ केयर आदतें, जो आपको खुश रखने के साथ-साथ स्वस्थ भी रखते हैं।
    रोजाना कुछ समय खुद के लिए निकालें
    दिनभर के बिजी शेड्यूल में कम से कम 20-30 मिनट केवल अपने लिए जरूर निकालें। इस दौरान आप किताब पढ़ सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं, मेडिटेशन कर सकते हैं या अपनी पसंद का कोई शौक पूरा कर सकते हैं। कई लोगों के लिए कुकिंग, सिंगिंग या पेंटिंग जैसी एक्टिविटी भी सेल्फ केयर में आती है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।
    संतुलित और पौष्टिक आहार लें
    अच्छी सेहत की शुरुआत सही खानपान से होती है। अपने भोजन में मौसमी फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, प्रोटीन और पर्याप्त पानी शामिल करें। जंक फूड, अत्यधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन सीमित रखें। संतुलित आहार शरीर को ऊर्जा देने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत करता है।
    रोजाना व्यायाम या योग करें
    हर दिन कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें। तेज चलना, योग, स्ट्रेचिंग, साइकिलिंग या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी आपके शरीर को सक्रिय रखने के साथ तनाव कम करने में भी मदद करती है। नियमित व्यायाम से मूड बेहतर होता है और कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

    पर्याप्त और अच्छी नींद लें
    स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद जरूरी है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर की रिकवरी होती है, दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। सोने से पहले मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करने से बचें ताकि नींद की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।
    मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान
    केवल शारीरिक नहीं, मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अगर आप लगातार तनाव, चिंता या उदासी महसूस कर रहे हैं, तो अपनी भावनाओं को दबाने की बजाय परिवार, दोस्त या किसी स्पेशलिस्ट से बात करें। जरूरत पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेने में बिल्कुल संकोच न करें।
    नियमित हेल्थ चेकअप कराएं
    कई बीमारियों का पता जब शुरुआत में ही चल जाता है, तो उसका इलाज संभव हो पाता है। इसलिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। छोटे-छोटे संकेत ही बड़ी बीमारियों के शुरुआती लक्षण होते हैं, जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

    Post Views: 460

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे…
    Next Article बारिश के बीच बढ़ी बीमारियां, सिम्स की ओपीडी में रोज पहुंच रहे करीब 2 हजार मरीज, डॉक्टरों ने बरसात में सतर्क रहने की दी ये सलाह…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…

    July 25, 2026

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए – दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देखें जंतर मंतर का ये माहौल…

    July 25, 2026

    राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AIIMS में नहीं मिला दाखिला देखें देश के टॉप-10 MBBS मेडिकल कॉलेज की लिस्ट…
    • देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…
    • देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…
    • झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए – दीपके, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद देखें जंतर मंतर का ये माहौल…
    • राजधानी की सड़कों पर 27 जुलाई से दौड़ेगी ई-बसों, 7 रूपए में यात्री कर सकेंगे सफर, रूट तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?