Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » काम करते-करते अगर आपकी आंखें धुंधलाने लगते हैं, तो जाने आंखों के लिए सही आहार के बारे में…
    शीर्ष आलेख

    काम करते-करते अगर आपकी आंखें धुंधलाने लगते हैं, तो जाने आंखों के लिए सही आहार के बारे में…

    By Tv 36 HindustanJune 22, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अधिक समय तक कंप्यूटर और फोन पर समय बिताने से हमारी आंखों पर इफेक्ट पड़ता है। अगर काम करते-करते आपकी आंखें भी धुंधलाने लगती हैं, तो समझिए कि आंखों की हेल्थ प्रभावित हो रही है। इसके लिए एक सही और संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। संतुलित आहार आंखों की कंडीशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। कई बार पोषण युक्त खाद्य पदार्थ न खाने से आंखों में ड्राइनेस, रोशनी में कमी, कैटरेक्ट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ये समस्याएं पोषण की कमी के कारण हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आंखों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहे, तो अपने आहार को पौष्टिक बनाएं।

    विटामिन-ए का सेवन करें-अच्छे विजन के लिए विटामिन-ए महत्वपूर्ण होता है। यह आपको धनिया, गाजर, मेथी, पालक के जूस के साथ ही एग योक, मटन लिवर, लाल और येलो फ्रूट्स से मिलता है। वहीं, स्वीट पोटैटो, आम, पपीता, कद्दू, चीज, चेरी, तरबूज आदि विटामिन-ए के अच्छे सोर्स हैं। अच्छी और तेज नजर के लिए आपको अपने आहार में ये चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।विटामिन-ई का सेवन करें-विटामिन-ई शरीर में ऑक्सीडेशन को न्यूट्रलाइज करने के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि इसे आंखों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

    ऐसा माना जाता है कि मोतियाबिंद आंख के लेंस में ऑक्सीडेशन के कारण बनता है, जो ज्यादातर सूरज की रोशनी में यूवी किरणों के कारण होता है। इसके लिए आपको अपने आहार में भरपूर ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। बादाम, अखरोट, मूंगफली, काजू जैसे नट्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसके लिए अलावा पालक, एस्पैरागस और तिल का सेवन करना अच्छा रहेगा।

    विटामिन- बी2 का सेवन करें-आंखों की हेल्थ के लिए एक अन्य विटामिन जिसे महत्वपूर्ण माना जाता है, वो विटामिन बी2 यानी राइबोफ्लेविन है। यह शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है और आंखों की तमाम समस्याओं को नियंत्रित करता है। इस विटामिन को पाने के लिए अपने आहार में बादाम, अल्फाल्फा स्प्राउट्स, सोयाबीन, तिल, दाल, पालक, ब्रोकोली जैसी चीज़ों को शेयर करें।

    अपने आहार को संतुलित बनाने के साथ ही, ऐसी कई आदतें हैं जो आपको बदलनी चाहिए। हमारी खराब जीवनशैली कंप्यूटर और फोन में ज्यादा समय बिताने से भी आंखों पर फर्क पड़ता है, इसलिए आहार के साथ ही इन चीजों पर भी ध्यान दें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। अगर आप कंप्यूटर पर ज्यादा समय बिताते हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक लें और आंखों की एक्सरसाइज भी करें। अगर आपको चश्मा लगा है, तो उसे हर 6-8 महीने में चेक करवाएं।

    अपने ग्लासेस हमेशा पहनें और उनके बिना फोन,टीवी और कंप्यूटर को स्क्रोल न करें।आंखों पर हाथ लगाने से पहले, हाथों को अच्छी तरह से धो लें। हाथों के जर्म्स भी आंखों की हेल्थ को प्रभावित करते हैं। धूप में बाहर निकल रहे हैं, तो सनग्लासेस जरूर पहनें। ऐसे सनग्लासेस पहनें, जो यूवी रेज से आपकी आंखों को 80-98 प्रतिशत बचाएं। स्मोकिंग करने से बचें। यह आपकी ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित करती है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर भारत से बाहर भेज रहे हैं पैसा, तो जान जाइए नए नियम…
    Next Article अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री से पेस्ट के रूप में 93 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?