Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » ग्रामीण पत्रकार द्वारा क्षेत्र के सरपंच- सचिवों को एक पत्रकार संगठन “सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़” के ग्रामीण सदस्य होने का नाम लेकर अवैध उगाही
    समाचार

    ग्रामीण पत्रकार द्वारा क्षेत्र के सरपंच- सचिवों को एक पत्रकार संगठन “सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़” के ग्रामीण सदस्य होने का नाम लेकर अवैध उगाही

    By Tv 36 HindustanApril 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *पोड़ी उपरोड़ा:-* जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड अंतर्गत निवासी एक तथाकथित ग्रामीण पत्रकार द्वारा क्षेत्र के सरपंच- सचिवों को एक पत्रकार संगठन “सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़” के ग्रामीण सदस्य होने का नाम लेकर अवैध उगाही करते हुए निजी स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति की जा रही है, जिससे संबंधित एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जारी वीडियो में पसान क्षेत्र का निवासी तथाकथित पत्रकार मिथलेश आयाम जो पोड़ी ब्लाक के ग्राम पंचायत पुटीपखना सरपंच श्रीमती उषा पोर्ते के निवास पर बैठे सरपंच पति चंद्रप्रताप पोर्ते से 5- 10 हजार का मांग कर रहा है, साथ ही यह भी कह रहा है कि पत्रकार संघ में भी हिस्सा भिजवाना पड़ता है, और अततः सरपंच पति द्वारा उसे खबर न छापने की शर्त पर 3 हजार रुपए देता है। उक्त वीडियो क्लिपिंग के आधार पर कुछेक वेब पोर्टल में अवैध उगाही से संबंधित खबर भी प्रसारित किया गया है

    । जिसमे बिना पुष्टि किये संगठन का नाम व अध्यक्ष शब्द का उल्लेख किया गया है। जिस खबर को सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रमुख पदाधिकारियों ने संज्ञान में लिया है तथा मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से कर जांच व उचित कार्यवाही कराए जाने की बात कही है। इस विषय पर संघ के कटघोरा- पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अध्यक्ष फिरत दास महंत ने बताया कि अपने आप को सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का सदस्य बताने वाले मिथलेश कुमार आयाम नामक सख्स उक्त पत्रकार संगठन का सदस्य ही नही है और न ही संगठन का जिससे किसी प्रकार का वास्ता है।

    युवक द्वारा सरपंच से बेजा रकम वसूली के कृत्य का जो वीडियो वायरल हो रहा है उस मात्र को आधार मानकर कुछ वेब पोर्टल संचालक ने सोशल मीडिया में खबरे चलाई है, जो भी तथ्यहीन है। इन तमाम वजहों से पत्रकार संगठन की छवि धूमिल हुई है, जिसे लेकर आधारहीन खबरे चलाने वाले वेब पोर्टल संचालके पर मानहानि की कार्यवाही तो वही संघ के नाम का दुरुपयोग कर रकम उगाही करने वाले कथित पत्रकार के खिलाफ सदभाव पत्रकार संघ द्वारा शीर्ष पुलिस अधिकारियों को शिकायतपत्र देकर उगाहीबाज के खिलाफ उचित एवं कड़ी कार्यवाही की मांग की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे तथाकथित पत्रकारों के हौसले बुलंद न हो तथा इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleखाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अंबिकापुर को भारतमाला प्रोजेक्ट में जोड़ने के लिए नितिन गडकरी को पत्र लिखा
    Next Article 17 वर्षीय युवती ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या जानिए क्या की वजह
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…

    October 18, 2026

    इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…

    October 18, 2026

    शरद पूर्णिमा 25 या 26 अक्टूबर को जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और स्नान-दान का समय…

    October 18, 2026

    भिलाई स्टील प्लांट निजीकरण की खबर निकली झूठी, इस्पात मंत्रालय ने बताया पूरा सच…

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे
    • दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…
    • इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…
    • कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री देवांगन
    • कोरबा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?