Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » साय कैबिनेट की अहम बैठक कल ट्रांसफर पॉलिसी और कैशलेस योजना पर हो सकता है ये फैसला…
    समाचार

    साय कैबिनेट की अहम बैठक कल ट्रांसफर पॉलिसी और कैशलेस योजना पर हो सकता है ये फैसला…

    By Tv36 HindustanJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होने जा रही है। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खास बात यह है कि राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से जुड़े प्रस्तावों पर भी सरकार फैसला ले सकती है।

    कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा को मिल सकती है मंजूरी
    सूत्रों के अनुसार सरकार लंबे समय से प्रस्तावित कैशलेस चिकित्सा योजना को हरी झंडी दे सकती है। इस योजना के लागू होने पर राज्य के पांच लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को इलाज के दौरान पहले भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी और सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे चिकित्सा खर्च को लेकर कर्मचारियों की परेशानियां काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

    तबादला नीति पर भी बन सकता है सहमति
    कैबिनेट बैठक में नई ट्रांसफर पॉलिसी भी चर्चा का प्रमुख विषय रह सकती है। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से तबादला नीति का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर सरकार की ओर से लिया गया निर्णय प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन
    बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और जनहित से संबंधित योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सरकार अपनी प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का आकलन करने के साथ कुछ नए प्रस्तावों को भी मंजूरी दे सकती है।

    कर्मचारियों की बढ़ी उत्सुकता
    कैशलेस मेडिकल योजना और नई ट्रांसफर नीति को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। राज्यभर के कर्मचारी और अधिकारी कैबिनेट बैठक के फैसलों पर नजर बनाए हुए हैं। अब सभी को उम्मीद है कि सरकार कर्मचारियों के हित में कुछ बड़े और राहत देने वाले निर्णय ले सकती है।

    Post Views: 400

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबदली आंगनवाड़ी की तस्वीर, 33 गांवों में इतने मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बने शिक्षा, पोषण और स्वच्छता के आदर्श केंद्र…
    Next Article इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आत्मविश्वास और मेहनत में आगे, फिर भी इनका गुस्सा बिगाड़ देता है इस मूलांक की महिलाओं का खेल…

    June 8, 2026

    धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में आज दिखेगा असर इतना बड़ा है खतरा…

    June 8, 2026

    ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने भारतीयों से की ये अपील…

    June 8, 2026

    इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आत्मविश्वास और मेहनत में आगे, फिर भी इनका गुस्सा बिगाड़ देता है इस मूलांक की महिलाओं का खेल…
    • धरती की ओर बढ़ रहा है सूरज का महातूफान, भारत समेत दुनिया भर में आज दिखेगा असर इतना बड़ा है खतरा…
    • ईरान में भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने भारतीयों से की ये अपील…
    • इस प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का धरना, रोजगार समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक कल ट्रांसफर पॉलिसी और कैशलेस योजना पर हो सकता है ये फैसला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?