Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस तरह से एचडीएफसी बैंक बन जाएगा एसबीआई से बड़ा बैंक……
    News

    इस तरह से एचडीएफसी बैंक बन जाएगा एसबीआई से बड़ा बैंक……

    By Tv 36 HindustanFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक ‘एचडीएफसी बैंक’ लग रहा है कि देश के सबसे बड़े बैंक SBI से भी बड़ा बनने जा रहा है. हाल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक ग्रुप को देश के 6 बड़े बैंकों में प्रत्येक में 9.5% की हिस्सेदारी तक खरीदने की मंजूरी दे दी है. इसमें आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े बैंक भी शामिल हैं. एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के मर्जर के बाद प्राइवेट सेक्टर के इस फाइनेंशियल ग्रुप की ये बड़ी डील है.

    भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को एचडीएफसी बैंक को 6 बैंकों में हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी. साथ ही ये भी साफ कर दिया कि इन छह बैंकों में से प्रत्येक में उसकी हिस्सेदारी कभी भी 9.5 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती है. इसका मतलब ये हुआ कि इन बैंकों में अगर एचडीएफसी के अलावा अन्य इंवेस्टर्स की शेयर होल्डिंग के पैटर्न में बदलाव आता है, उस स्थिति में एचडीएफसी बैंक को अपने एक्स्ट्रा शेयर खरीद या बेच कर उसे ओवरऑल 9.5 प्रतिशत पर ही रखना होगा. एचडीएफसी बैंक का वोटिंग अधिकार भी 9.5 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकता है.

    एचडीएफसी बैंक खरीदेगी 6 बैंकों में हिस्सेदारीएचडीएफसी बैंक एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के अलावा सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बंधन बैंक, यस बैंक और इंडसइंड बैंक में हिस्सेदारी खरीदेगा. इतना ही नहीं एचडीएफसी बैंक इन बैंकों में ये हिस्सेदारी सिर्फ एक साल यानी चार फरवरी 2025 तक ही रख सकता है. एचडीएफसी बैंक ग्रुप के तहत उसकी कई और कंपनियां भी आती हैं. इनमें एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी शामिल हैं

    एचडीएफसी बैंक ने स्टॉक मार्केट्स को दी डिटेल में बताया कि उसने आरबीआई को इसके लिए 18 दिसंबर 2023 आवदेन किया था. इसके बाद आरबीआई ने 5 फरवरी 2024 को उसे ये मंजूरी दी.एचडीएफसी बैंक के शेयर को हुआ फायदाआरबीआई से ये मंजूरी मिलने के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर मंगलवार को ग्रीन जोन में चल रहे हैं. इसका फायदा सिर्फ एचडीएफसी बैंक को नहीं, बल्कि आईसीआईसीआई बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और यस बैंक के शेयरों में भी दिखा.

    हालांकि बाकी अन्य तीनों बैंकों के शेयर में गिरावट का रुख देखा जा रहा है.ये डील एचडीएफसी बैंक के शेयर में रिवाइवल के लिए भी बढ़िया साबित हो सकती है. बीते एक महीने में ही बैंका का शेयर 13 प्रतिशत से अधिक टूटा है. जबकि इस साल की शुरुआत से अब तक ये 14.77 प्रतिशत टूटा है.SBI में भी शामिल हुए थे कई बैंकएसबीआई आज देश का सिर्फ सबसे बड़ा सरकारी बैंक नहीं है. बल्कि ये देश में ओवरऑल सबसे बड़ा बैंक है. एसबीआई को देश का सबसे बड़ा बैंक बनाने में कई बैंकों का उसमें विलय होना है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलॉन्च होते ही हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को मिल चुकी है 51000 से ज्यादा बुकिंग, ये हैं खासियत…..
    Next Article उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पेश किया गया तो मिले कई सवालों के जवाब…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…

    August 27, 2026

    PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…

    August 27, 2026

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…
    • PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    • 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    • बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?