अरमान रज़ा सरगुज़ा
वर्चुअल बैठक में आंदोलन की रूप रेखा तयअम्बिकापुर
25 जुलाई से शुरू होने वाले अनिश्चित कालीन आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियशन सरगुजा द्वारा वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी सहित विकासखण्ड पदाधिकारी भी सम्मिलित हुए। वर्चुअल बैठक में आंदोलन की रूप रेखा तय की गई।वर्चुअल बैठक में जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल ब्लाक व जिला मुख्यालय में भगवान शंकर में जलाभिषेक से प्रारम्भ होगा।
टीचर्स एसोशिएसन के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि प्रांतीय निर्देशानुसार दो सूत्रीय मांग” पूरे 34% मंहगाई भत्ता (देय तिथि से)व 2- 7वें वेतनमान में गृहभाड़ा भत्ता (देय तिथि से) ” को लेकर 25 जुलाई से जिले के समस्त शिक्षक हड़ताल पर जा रहें हैं । आंदोलन के पहले दिन सभी शिक्षक भगवान शिव पर जलाभिषेक कर आंदोलन का आगाज करेंगे।मनोज वर्मा ने बताया कि केंद्र सहित कई राज्य 34 % महगाईं भत्ता दे रहें है जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 22 % महगाईं भत्ता प्राप्त है। इस बढ़ती महगाईं में सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है।
संगठन के द्वारा विभिन्न माध्यमो से बार बार महगाईं भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता बढाने का मांग किया गया। लेकिन सरकार के द्वारा कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। अंततः हमें अपने मांगो को लेकर हड़ताल में जाना पड़ रहा है।वर्चुअल बैठक को रणबीर सिंह चौहान , लखन राजवाड़े , शुशील मिश्रा, जवाहर खलखो, अमित सोनी, रमेश यागिक, राकेश पांडेय ने सम्बोधित किया।मनोज वर्मा ने बताया कि अम्बिकापुर में शंकर घाट में जलाभिषेक कर हड़ताल प्रारम्भ करेंगे।
मनोज वर्मा व शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सर्वजीत पाठक ने संयुक्त रूप से जिले के समस्त कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने का आह्वाहन किया है। साथ ही इस वर्चुअल बैठक में अमित सिंह , अरविंद सिंह, काजेश घोष, राजेश गुप्ता, लव गुप्ता, नाजिम खान , राकेश दुबे , प्रशांत चतुर्वेदी, विशाल गुप्ता , डुमेश वर्मा, विक्रम श्रीवास्तव , कंचनलता श्रीवास्तव , अरविंद राठोर सहित जिला व विकासखण्ड के पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगे।