Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में गोबर से गुलाल का अभिनव प्रयोग, इस बार गोबर के इको फ्रेंडली गुलाल से रंगीन होगी होली
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ में गोबर से गुलाल का अभिनव प्रयोग, इस बार गोबर के इको फ्रेंडली गुलाल से रंगीन होगी होली

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय किसान मेला में की थी गोमय गुलाल की लांचिंग

    वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं ने बनाया एंटी बैक्टीरियल ’गोमय गुलाल’


    रायपुर, 16 मार्च । फूलों से बने हर्बल गुलाल से होली सबने खेली होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस बार गोबर के बने गुलाल से होली रंगीन होगी। देश में गोबर से गुलाल बनाने का यह अभिनव प्रयोग पहली बार किया गया है। प्रदेश के दूरस्थ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले की सांई बाबा स्व सहायता समूह की महिलाएं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन मंे गोबर से गुलाल तैयार कर रही हैं। इससे पहले महिलाओं ने फूल, सब्जियों से गुलाल तैयार किया था। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा गोधन के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की तैयार की गई राह से प्रेरित होकर महिलाओं ने गोबर से हर्बल गुलाल तैयार किया हैै, जिसे ’गोमय हर्बल गुलाल’ नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय किसान मेला में 12 मार्च को गोमय गुलाल लांच किया है।
    गोमय गुलाल को छतीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में बिक्री के लिए भेजा जा रहा है। एनएमडीसी बैलाडीला, बचेली, कलेक्टेªड परिसर दंतेवाड़ा, रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगे स्टॉल में भी इसे बेचा जा रहा है इसके साथ ही इसकी खरीदी ऑनलाइन भी की जा सकती है।

    औषधीय गुणों से भरपूर है
    कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नारायण साहू ने बताया कि गोमय हर्बल गुलाल प्रसंस्कृत गोमय (गोबर), प्रसंस्कृत वर्मी कम्पोस्ट और हल्दी, चंदन, चुकन्दर, कत्था, अरारोट, अपराजिता, सिंदूरी, मेंहदी तथा प्राकृतिक पदार्थों का हस्त निर्मित रंग संयोजन है। यह औषधीय गुणों से भरपूर है। यह एंटी रेडिएशन, एंटी बैक्टेरियल गुणों से युक्त है। यह सुगंधित है और त्वचा को ठंडकता प्रदान करता है। बालों और त्वचा की धुलाई, सफाई करता है।
    इको फ्रेंडली और ह्यूमन फ्रेंडली है
    यह गुलाल पूर्णत इकोफ्रेंडली और हयूमन फ्रेंडली है। यह महिलाओं के आय सृजन हेतु कम लागत में तैयार किया गया है जो गोठानों के शुद्ध गोबर से बनाया गया है। सांई बाबा स्वसहायता समूह में 20 महिलाए जुड़ी है। कृषि विज्ञान केन्द्र से जुड़कर विभिन्न तरीके से गुलाल बनाने के साथ गोबर से गुलाल बनाकर समूह की दीदियां काफी उत्साहित हैं। समूह की शांति कश्यप, पूजा बघेल सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि गोबर से गुलाल बनाने की जब बात आई तो हमने भी उत्साहित होकर काम किया। डॉ नारायण साहू ने बताया कि इससे महिलाओं को अच्छी आय प्राप्त हो रही है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनए नवेले दामाद को गधे पर बैठकर घुमाते हैं, 90 साल की परंपरा आज भी जारी
    Next Article सूरजपुर जिले में 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगना प्रारंभ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रायपुर-बिलासपुर के बीच SECR की 18 ट्रेनें रद्द, 3 से 22 मई तक छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र रूट प्रभावित रहेगी देखें यहां पूरी लिस्ट…

    May 2, 2026

    यहां पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की हुई वापसी…

    May 2, 2026

    सुशासन तिहार 2026 के तहत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण कार्यक्रम शिविर आयोजित किया गया…

    May 2, 2026

    अब हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम, बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहां विकास या विनाश, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर भिड़े राहुल गांधी और केंद्र…
    • रायपुर-बिलासपुर के बीच SECR की 18 ट्रेनें रद्द, 3 से 22 मई तक छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र रूट प्रभावित रहेगी देखें यहां पूरी लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन ‘अंधड़-बारिश’ का अलर्ट हुआ जारी, इतने KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में गिरेंगे ओले…
    • यहां पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की हुई वापसी…
    • सुशासन तिहार 2026 के तहत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण कार्यक्रम शिविर आयोजित किया गया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?