नई दिल्ली। ISIS का चीफ अब्बू हसन अल हाशमी मारा गया है. आतंकी संगठन ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी है. जारी बयान में कहा गया है कि दुश्मनों से लड़ने के दौरान अब्बू हसन मारा गया है. लेकिन किसने हमला किया, कब उसे मौत के घाट उतारा गया, इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. संगठन ने अपने नए चीफ के नाम का ऐलान भी कर दिया है.
अब नए चीफ का ऐलान तो कर दिया गया है, लेकिन कब तक वो जिंदा रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं क्योंकि सुरक्षा एंजेसियां इस समय ISIS की गतिविधियों पर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं. इसी वजह से इस साल के शुरुआत में अमेरिका हमले में ISIS का पुराना सरगना अबू इब्राहिम अल-कुरैशी भी मारा गया था. उसके बाद ही अबू हसन अल हाशिमी ने ये पद संभाला था, लेकिन अब रिपोर्ट है कि एक युद्ध में उसने भी अपनी जान गंवा दी है