Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यहाँ बनेगा ज्वैलरी पार्क,रत्न एवं आभूषणों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हुआ है यह काम,जाने..
    News

    यहाँ बनेगा ज्वैलरी पार्क,रत्न एवं आभूषणों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए हुआ है यह काम,जाने..

    By Tv 36 HindustanApril 6, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु:- रत्न एवं आभूषण की बात करें तो अभी तक इसमें मुंबई ही आगे रहा है। अब गुजरात के सूरत और कुछ अन्य शहर जेम एंड ज्वैलरी हब के रूप में उभर रहे हैं। अब इसका विस्तार दक्षिण भारतीय राज्य कनार्टक में भी होगा। कर्नाटक में ज्वैलरी पार्क बनाने के लिए जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल ने बेंगलुरु ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है। यह हस्ताक्षर बेंगलुरु में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो के दौरान हुआ है।

    क्या है इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो

    रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के तीव्र विकास और देश से जेम एंड ज्वैलरी के अधिक से अधिक निर्यात के लिए केंद्र सरकार ने जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल का गठन किया है। यह केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करता है। इसी ने पांच से आठ अप्रैल, 2024 तक बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर ,बेंगलुरु में इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो आईआईजेएस तृतीया’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया है। आईआईजेएस तृतीया के साथ ही पहली बार इंडिया जेम एंड ज्वैलरी मशीनरी एक्सपो का आयोजन किया गया है। इसमें जिसमें डिजिटल टेक्नोलॉजी से संबंधित टूल्स और तकनीकों को दर्शाने वाली विश्व स्तरीय टैक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया है।

    क्या है आईआईजेएस तृतीया का उद्देश्य

    आईआईजेएस तृतीया का मुख्य उद्देश्य सोने के आभूषण संग्रह की विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करना है, जो भारत केआभूषण उद्योग की समृद्ध विरासत और शिल्प कौशल को दर्शाता है। यह एक ऐसा असाधारण प्लेटफॉर्म है जो प्रसिद्ध आभूषण निर्माताओं, खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और उद्योग के पेशेवरों को एक छत के नीचे लाता है।

    ब्रिलिएंट भारत के तहत छह शो

    जीजेईपीसी के अध्यक्ष विपुल शाह के मुताबिक अगले छह भारतीय अंतरराष्ट्रीय आभूषण शो (IIJS) के लिए ‘ब्रिलिएंट भारत’ थीम को चुना है। ब्रिलिएंट भारत थीम का उद्देश्य देश की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता के साथ नई टेक्नोलॉजी को फिर से खोजना और उसका जश्न मनाना है, जिनकी सहायता से कुछ बेहतरीन और असाधारण कृतियां तैयार की जाती हैं। यह भारत की समृद्ध विरासत के जादू, हमारी शिल्प कौशल की सुंदरता और हमारे लोगों की गर्मजोशी को भी सामने लाने में मदद करता है।

    आईआईजेएस तृतीया में कर्नाटक सरकार की भी रही उपस्थिति

    इस आभूषण शो के उद्घाटन के दौरान प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आईआईजेएस तृतीया का ‘वैश्विक रत्न और आभूषण निर्यात के प्रवेश द्वार’ के रूप में स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में कर्नाटक सरकार के उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. सेल्वाकुमार (IAS), भीमा ज्वेलरी के चेयरमैन बी गोविंदन, सी. कृष्णिया चेट्टी ग्रुप के एमडी और डायरेक्टर विनोद हयाग्रीव, जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह, ज्वैलर्स एसोसिएशन बेंगलुरु के प्रेसिडेंट चेतन कुमार मेहता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    बनेगा कर्नाटक ज्वैलरी पार्क

    जीजेईपीसी के चेयरमैन विपुल शाह और ज्वैलर्स एसोसिएशन बेंगलुरु के प्रेसिडेंट चेतन कुमार मेहता ने इस अवसर पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत कर्नाटक ज्वैलरी पार्क सहित जीजेईपीसी द्वारा शुरू की जाने वाली पहलों की एक श्रृंखला के माध्यम से राज्य से रत्न और आभूषण निर्यात को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष आईआईजेएस तृतीया का आयोजन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक, स्मार्ट और बेहतर है, जिसमें 40,000 वर्ग मीटर में 900 से अधिक प्रदर्शक और 1,900 स्टॉल शामिल हैं। यह एक विशाल बाज़ार के रूप में कार्य करता है, जो इस इंडस्ट्री के प्लेयर्स को जुड़ने, सहयोग करने और फलने-फूलने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसमें भारत के 500 से अधिक शहरों और 60 देशों से 15,000 से अधिक प्री-रजिस्टर्ड प्रतिनिधि शामिल हैं।

    3046.84 मिलियन डॉलर का है निर्यात

    जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक इस साल फरवरी में रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 3046.84 मिलियन डॉलर का रहा था जो कि एक साल पहले के इसी महीने के मुकाबले 12.66 फीसदी कम है। पिछले साल इसी महीने 3488.51 मिलियन डॉलर के जेम एंड ज्वैलरी का निर्यात हुआ था। हालांकि इसी महीने सोने के आभूषणों के निर्यात में 16.43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews Jewelery Park will be built here Raipur this work has been done to promote the export of gems and jewellery Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसरेंडर कर सकती है मुख्तार की पत्नी,50 हजार इनाम की है घोषणा,है इतने मुकदमे दर्ज…
    Next Article छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लग रहा झटके पर झटका,इस पूर्व उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…

    May 20, 2026

    अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…

    May 20, 2026

    गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…

    May 20, 2026

    किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मोदी-शाह गद्दार हैं राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी तूफान, CM साय बोले- कांग्रेस इस बीमारी का शिकार है…
    • अब काजू-बादाम खरीदने में हो रही जेब ढीली इन मार्केट में आधे दाम में मिलते हैं ड्राई फ्रूट्स…
    • गर्म तवे की तरह तप रही है घर की छत; तो करें ये काम,बिना AC के भी ठंडा और कूल रहेगा आपका घर…
    • किसानों के लिए बड़ी खबर, इस राज्य में अब इस तारीख तक होगी गेहूं खरीदी, कम चमक वाला गेहूं भी बिकेगा…
    • प्रदेश के मालवा में केसर आम की जोरदार डिमांड, मंडी नहीं खेत से हो रही ये एडवांस बुकिंग…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?