Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कार्तिक पूर्णिमा : तुलसी पूजन का है विशेष महत्व
    जीवन शैली

    कार्तिक पूर्णिमा : तुलसी पूजन का है विशेष महत्व

    By Tv 36 HindustanNovember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। वैसे तो हर महीने की शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा होती है और हर माह की पूर्णिमा विशेष होती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है इसलिए इसे पूर्णिमा कहा जाता है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा उनमें से विशेष महत्व रखती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर को है। 20 तारीख से मार्घशीष का महीना लग जाएगा।
    आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। विष्णु पुराण के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान नारायण ने मत्स्यावतार लिया था। इस दिन स्नान करके दीपदान करना काफी शुभ और पुण्य प्राप्ति करने वाला माना जाता है। पूरे कार्तिक माह में लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में बड़ी संख्या में लोग स्नान और दान आदि का कार्य करते है।
    आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है, इसलिए इस दिन तुलसी के पौधे की पूजा जरूर करें। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजन से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तुलसी की पूजा करने से यमदूतों का भय समाप्त होता है। जो भक्त सच्ची श्रद्धा से तुलसी पूजन करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

    कार्तिक पूर्णिमा तिथि आरंभ- 18 नवंबर 2021 दोपहर 12:00 बजे से
    कार्तिक पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर 2021 दोपहर 02:26 पर
    कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रोदय का समय- 17:28:24

    सबसे पहले प्रात: जल्दी उठकर स्नान करें। हो सके तो किसी नदी या तालाब में स्नान करें नहीं तो घर में पानी में गंगाजल डालकर नहाएं। इसके बाद व्रत का संकल्प करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करें। भगवान के समक्ष शुद्ध देसी घी का दीप जलाएं। इस दिन शाम को भी विष्णु पूजन करें। देसी घी में भूनकर बनाए आटे का कसार, पंचामृत चढ़ाएं। पूजन के दौरान विष्णु जी और मां लक्ष्मी की आरती भी करें।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करके पाएं पूरे कार्तिक माह का फल
    Next Article कार्तिक पूर्णिमा : अपने चंद्र को मजबूत करने ये विशेष उपाय अवश्य करें
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आखिर व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

    July 31, 2026

    सावन में भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहत और धर्म से जुड़ा ये बड़ा कारण…

    July 31, 2026

    सावन के पहले सोमवार राशि अनुसार करें ये महाउपाय, महादेव खोल सकते हैं तरक्की, सुख-समृद्धि के द्वार…

    July 31, 2026

    बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता…

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आखिर व्रत में साधारण नमक क्यों है वर्जित सेंधा नमक खाने की असली वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • सावन में भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहत और धर्म से जुड़ा ये बड़ा कारण…
    • सावन के पहले सोमवार राशि अनुसार करें ये महाउपाय, महादेव खोल सकते हैं तरक्की, सुख-समृद्धि के द्वार…
    • बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता…
    • प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?