Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कार्तिक पूर्णिमा : अपने चंद्र को मजबूत करने ये विशेष उपाय अवश्य करें
    जीवन शैली

    कार्तिक पूर्णिमा : अपने चंद्र को मजबूत करने ये विशेष उपाय अवश्य करें

    By Tv 36 HindustanNovember 18, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    जन्म कुंडली में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है। चंद्र कमजोर हो तो जातक का मन कमजोर रहता है। वह हमेशा दुविधा की स्थिति में रहता है, कुछ भी निर्णय लेने में उसे परेशानी होती है, उसकी मानसिक स्थिति में अस्थिरता होती है। इसके उलट यदि चंद्र मजबूत हो तो जातक स्पष्टवादी, सटीक निर्णय लेने वाला और मन-मस्तिष्क से मजबूत, ऊर्जावान होता है। ज्योतिष में चंद्र को मजबूत बनाने के अनेक उपाय बताए जाते हैं। जिनमें से चंद्र के मंत्रों का जाप, चंद्र का रत्न पहनना, चंद्र के निमित्त दान आदि अनेक कर्म होते हैं। इन उपायों को वैसे तो प्रत्येक सोमवार को या प्रत्येक माह में आने वाली पूर्णिमा के दिन किया जा सकता है, लेकिन कार्तिक माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। यदि आप भी अपने चंद्र को मजबूत करना चाहते हैं तो 19 नवंबर 2021 को आ रही कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये विशेष उपाय अवश्य करें।

    चंद्र कमजोर हो तो जातक मानसिक रूप से कमजोर रहता है। यदि चंद्र बहुत ज्यादा दूषित हो तो उसे मानसिक रोग तक हो जाते हैं। चंद्र को मजबूत करने के लिए पूर्णिमा के दिन फुल मून मेडिटेशन किया जाता है। इसके लिए कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि में 11 से 1 बजे के बीच खुले आकाश के नीचे सफेद वस्त्र पहनकर सफेद रंग के कपड़े के आसन पर बैठें। ध्यान रहे आप जिस जगह मेडिटेशन कर रहे हैं वह स्थान एक साफ-सुथरा, स्वच्छ हवादार, शांत और खुले आकाश के नीचे होना चाहिए। अब पद्मासन, सिद्धासन या सामान्य आलथी पालथी लगाकर आसन पर बैठें। रीढ़ सीधी रखकर बैठें। इस तरह बैठें किसामने चंद्रमा दिखता रहे। अब 16 मिनट चंद्रमा की ओर एकटक देखें। फिर आंखें बंद कर लें। अब चंद्रमा को मन की आंखों से देखने का प्रयास करें। मन में यह भावना लाएं किचंद्र की सकारात्मक और ओजपूर्ण किरणें आपके मन-मस्तिष्क को मजबूत बना रही है। बिलकुल शांत मन से चंद्र की किरणों को समेटने का प्रयास करें। लगभग आधे घंटे तक यह प्रक्रिया करें।
    अन्य उपाय

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्र का रत्न मोती धारण करें इससे चंद्र मजबूत होगा और इससे जुड़े बुरे प्रभाव दूर होंगे।
    जिन लोगों का चंद्र क्षीण होता है उन्हें कफ, सर्दी-जुकाम की समस्या बनी रहती है। इसके लिए चंद्र रत्न मोती के आसपास दो लाल रंग के मोती डालकर गले में पहनें।
    कार्तिक पूर्णिमा के दिन कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से चंद्र से जुड़े ग्रहदोष दूर होते हैं।
    चंद्र की महादशा, अंतर्दशा चल रही हो तो चांदी के गिलास में पानी पीने से चंद्र के शुभ प्रभाव बढ़ जाते हैं।
    चंद्र को मजबूत करने के लिए मां या मां के समान स्त्रियों की सेवा करें। उन्हें मावे-दूध से बनी मिठाई भेंट करें।
    शिवलिंग पर चावल अर्पित करने से चंद्र मजबूत होता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकार्तिक पूर्णिमा : तुलसी पूजन का है विशेष महत्व
    Next Article VIRAL News : NO Vaccine NO Drink : दोनों डोज लगवाने वाले ही खरीद सकेंगे शराब
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सावन के पहले सोमवार राशि अनुसार करें ये महाउपाय, महादेव खोल सकते हैं तरक्की, सुख-समृद्धि के द्वार…

    July 31, 2026

    बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता…

    July 31, 2026

    प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी…

    July 31, 2026

    संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, पुजारी बने पप्पू यादव राहुल गांधी ने चढ़ाया चंदा, फिर दानपात्र लेकर भागे ये…

    July 31, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सावन के पहले सोमवार राशि अनुसार करें ये महाउपाय, महादेव खोल सकते हैं तरक्की, सुख-समृद्धि के द्वार…
    • बारिश में घर में जरूर रखें ये 5 चीजें, लेकिन इन 5 फूड आइटम को ज्यादा स्टोर करना पड़ सकता…
    • प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी…
    • संसद परिसर में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, पुजारी बने पप्पू यादव राहुल गांधी ने चढ़ाया चंदा, फिर दानपात्र लेकर भागे ये…
    • सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी में करोड़ों का घोटाला, बाजार से 4 गुना महंगे दाम पर खरीदने के आरोप कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?