दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर गए हैं। केजरीवाल ने गुजरात में आम पार्टी की सरकार बनने पर गुजरात की महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए भेजने का ऐलान किया है। आज यानी रविवार को केजरीवाल एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा में केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। केजरीवाल ने सरकार बनने पर गुजरात की महिलाओं के लिए 1 हजार रुपये खाते में देने की बात कही है।
केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि,”1,000 रुपए हर महिला के खाते में देंगे”जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने माइक पर गुजराती में कहा कि,” मैं अपनी बहनों से कहना चाहता हूं, उन्हें अब चिंता करने की जरूरत नहीं, तुम्हारा भाई आ गया है।” बता दें कि केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की थी। बता दें कि गुजरात में इस साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेता आदिवासी बहुल वलसाड़ जिले के धरमपुर और सूरत जिले के कड़ोदरा में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल और मान ने शनिवार को दाहोद शहर में एक जनसभा को संबोधित किया था और वड़ोदरा में ‘तिरंगा यात्रा’ में भाग लिया था। गौरतलब है कि आप गुजरात में खुद को भाजपा के मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि गुजरात में 27 वर्ष से भाजपा की सरकार है।