कौन सा है डिवाइसजिस डिवाइस के बारे में हम बात कर रहे हैं वो असल में एक सोलर पावर्ड एलईडी लाइट है, इसका इस्तेमाल उन जगहों पर बखूबी किया जा सकता है जहां पर बिजली जाने की समस्या बनी रहती है या फिर बिजली बिल जरूर से ज्यादा आता है. इस एलईडी लाइट की से बड़ी खासियत यही है कि इसे जलाने के लिए ना तो आपको इसे ऑन करना पड़ता है और ना ही इसे किसी तरह की पावर मुहैय्या करवानी पड़ती है.
सोलर पावर्ड लाइट को बस आपको ऐसी जगह पर लगाना होता है जहां पर सूरज की रोशनी आती है. इसमें लगे हुए सोलर पैनल और बैटरी से ये खुद ही पावर जेनरेट करती है साथ ही साथ इसे स्टोर भी कर लेती है.कीमत की बात करें तो इस इस डिवाइस को ग्राहक सिर्फ 245 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं. अलग-अलग वेबसाइट्स पर इसकी कीमत भी अलग-अलग रहती है. इसका डिजाइन बेहद शानदार होता है और ये एलईडी लाइट पोर्टेबल रहती है जिसकी बदौलत आप आसानी से इसे कहीं पर भी ले जा सकते हैं.