Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ
    मध्य प्रदेश

    हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ

    By Tv36 HindustanJune 8, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:–हर विकासखण्ड-नगरीय निकाय मुख्यालयों 12-18 जून की अवधि में लगेंगे शिविर

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के लिए जारी किए निर्देश

    आम नागरिकों की समस्याओं का तुरंत निकलेगा हल

    मध्यप्रदेश सरकार आम नागरिकों को बड़ी राहत देने जा रही है। इसके तहत 12 से 18 जून की अवधि में प्रदेश के सभी जिलों के हर विकासखण्ड और नगरीय निकाय मुख्यालयों पर 3 दिवसीय ‘जनकल्याण शिविर’ आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जिले में संचालित केन्द्र और राज्य शासन की प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं (सेचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित) के पात्र किन्तु वंचित हितग्राहियों की पहचान विभागीय मैदानी अमले के सहयोग से की जाएगी। इसके बाद उनका पंजीयन, स्वीकृति और लाभ वितरण की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाएगी। साथ ही, विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालयों (आईएचएचएल) के लिए भी हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

    इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी संभागायुक्त, कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, आयुक्त, नगर पालिक निगम और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों में कहा गया है कि शिविरों का रोस्टर इस प्रकार तैयार किया जाए कि यथासंभव कलेक्टर-अपर कलेक्टर-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारियों के साथ प्रत्येक शिविर में उपस्थित रहें और विभागीय योजनाओं, सेवाओं, शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का परीक्षण कर यथासंभव मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

    सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर होगी कार्ययोजना
    इस अभियान के दौरान चिन्हांकित योजनाओं में प्राप्त आवेदनों को दर्ज करने और निराकरण संबंधी कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल (http://cmhelpline.mp.gov.in) के माध्यम से की जाएगी। पोर्टल में एक अलग मॉड्यूल तैयार कर अधिकारियों को लॉगइन उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अभियान की सम्पूर्ण कार्ययोजना जैसे शिविरों की तिथियां, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाकर सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन, लोकसेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत लंबित प्रकरणों, राजस्व मामलों और अन्य जनशिकायतों के निराकरण हेतु शिविर अवधि में विशेष अभियान चलाया जाए।

    सभी लंबित आवेदनों के निराकरण का प्रयास
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यथासंभव समस्त लंबित आवेदनों के निराकरण का प्रयास किया जाए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदाय की जाने वाली सेवाओं और योजनाओं की जानकारी के लिए विभागीय स्टॉल स्थापित किए जाएं और पात्र हितग्राहियों को आवेदन, पंजीयन एवं सेवा वितरण की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाए। इन शिविरों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विकास एवं प्रगति की प्रदर्शनी आयोजित की जाए। इसमें प्रबुद्ध जनों-आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। शिविरों में लाभ वितरण, हितग्राही संवाद, सफलता की कहानियों का प्रस्तुतिकरण तथा योजनाओं के संबंध में जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जायें। शिविर स्थल पर पर्याप्त छाया, पेयजल, स्वच्छता आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो।

    जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता हो सुनिश्चित
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश जारी किए हैं कि शिविर में प्राप्त होने वाले ऐसे आवेदन जिनका निराकरण तत्काल संभव न हो, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर आवेदक को सूचित किया जाए और प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिला कलेक्टर शिविरों के आयोजन, विभागीय समन्वय, प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण और पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण के लिए उत्तरदायी होंगे। शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न संचार माध्यमों से किया जाए, जिससे अधिकतम नागरिक लाभान्वित हो सकें। शिविर आयोजन के लिए जिले के प्रभारी मंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया जाए और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि उक्त अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकता अनुसार जनहित में समुचित निर्णय लें और अपने स्तर पर ऐसे नवाचार एवं पहल भी करें, जिससे अभियान के लक्ष्यों को समय-सीमा में प्राप्त करने में सहायता मिले। नागरिकों को उन समस्त योजनाओं का लाभ मिले, जिनकी वे पात्रता रखते हों। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक जानकारी प्राप्त करने एवं समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी की नियुक्त किए गए हैं।

    Post Views: 130

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, करियर-धन और रिश्तों में मिल सकते हैं शुभ संकेत…
    Next Article पहाड़ी मैना’ बनी राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ की पहचान, मुख्यमंत्री ने किया भव्य विमोचन, जिले में में सजेगा राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग का महासंग्राम, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम,खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार साय
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    इस शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन…

    June 8, 2026

    आज सोमवार को करें ये अचूक उपाय, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी परेशानियां और खुलेगा तरक्की का रास्ता….

    June 8, 2026

    पहाड़ी मैना’ बनी राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ की पहचान, मुख्यमंत्री ने किया भव्य विमोचन, जिले में में सजेगा राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग का महासंग्राम, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम,खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार साय

    June 8, 2026

    आज इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, करियर-धन और रिश्तों में मिल सकते हैं शुभ संकेत…

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन…
    • आज सोमवार को करें ये अचूक उपाय, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी परेशानियां और खुलेगा तरक्की का रास्ता….
    • पहाड़ी मैना’ बनी राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ की पहचान, मुख्यमंत्री ने किया भव्य विमोचन, जिले में में सजेगा राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग का महासंग्राम, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम,खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार साय
    • हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ
    • आज इन राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की कृपा, करियर-धन और रिश्तों में मिल सकते हैं शुभ संकेत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?