Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पहाड़ी मैना’ बनी राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ की पहचान, मुख्यमंत्री ने किया भव्य विमोचन, जिले में में सजेगा राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग का महासंग्राम, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम,खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार साय
    छत्तीसगढ

    पहाड़ी मैना’ बनी राष्ट्रीय जल क्रीड़ा महाकुंभ की पहचान, मुख्यमंत्री ने किया भव्य विमोचन, जिले में में सजेगा राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग का महासंग्राम, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम,खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध सरकार साय

    By Tv36 HindustanJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का सशक्त आधार हैं। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने के साथ-साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को नई प्रेरणा देगी और राज्य की खेल पहचान को और मजबूत बनाएगी।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन द्वारा भारतीय कायाकिंग-केनोईंग संघ एवं छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में आयोजित होगी।
    कायाकिंग-केनोईंग एक ओलम्पिक खेल है, जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अर्जित किए हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी राज्य की राजधानी में होना प्रदेश के खेल इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, भारतीय कायाकिंग-केनोईंग महासंघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-केनोईंग एसोसिएशन के सहसचिव श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी सहित छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Post Views: 670

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, सीएम डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा इन योजनाओं का लाभ
    Next Article आज सोमवार को करें ये अचूक उपाय, भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी परेशानियां और खुलेगा तरक्की का रास्ता….
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    Fatty Liver में अंडा खाना चाहिए या नहीं जानिए इस आम सवाल पर रिसर्च ये कहता है…

    August 24, 2026

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय इस दिन को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी…

    August 24, 2026

    मुख्यमंत्री साय इस दिन जारी करेंगे महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में आएंगे 631 करोड़…

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रायपुर के हाईवे किंग होटल में वेज की जगह परोसा गया नॉनवेज, वीडियो वायरल…
    • Fatty Liver में अंडा खाना चाहिए या नहीं जानिए इस आम सवाल पर रिसर्च ये कहता है…
    • श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता मुख्यमंत्री साय…
    • मुख्यमंत्री श्री साय इस दिन को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी…
    • मुख्यमंत्री साय इस दिन जारी करेंगे महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त, 67 लाख 28 हजार 918 बहनों के खाते में आएंगे 631 करोड़…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?