Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हलषष्ठी या हरछठ पर पसई चावल और भैंस के दूध की दही का ही क्यों होता है उपयोग,जाने..
    News

    हलषष्ठी या हरछठ पर पसई चावल और भैंस के दूध की दही का ही क्यों होता है उपयोग,जाने..

    By Tv 36 HindustanAugust 24, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर:- भादो माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. देश भर में धूम धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. कृष्ण जन्माष्टमी के दो दिन पहले उनके बड़े भाई बलराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इसे हलषष्ठी, हरछठ या कमरछठ के नाम से जाना जाता है. इस दिन महिलाओं अपने पुत्रों की लंबी आयु और सुख समृद्धि का व्रत करती है. विशेष पूजा तरीकों से लोग व्रत और पूजा करते हैं.

    बलदाऊ का शस्त्र हल इसलिए कहा जाता है हलषष्ठी: भादो माह के कृष्णपक्ष की छठी तिथि को कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था. इस दिन को हल छठ में रूप में मनाया जाता है. भगवान बलराम का अस्त्र हल है. इसलिए इस दिन को हल षष्ठी कहा गया. श्री कृष्ण जन्माष्टमी जैसी धूम इस पर्व में नहीं होती लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में महिलाएं इस दिन व्रत रखकर पूजन करती हैं. आम तौर पर हिंदू धर्म के व्रत त्योहार से यह व्रत थोड़ा अलग होता है. इसमे उपयोग की जाने वाली सामग्री विचित्र होती हैं.
    बिना हल चले चावल और भैंस के दूध की दही और घी का होता है उपयोग: ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक शर्मा बताते हैं ” जन्माष्टमी के दो दिन पहले षष्ठी के दिन भगवान बलदाऊ का जन्मदिन मनाया जाता है. इस पर्व को हल छष्ठी कहा जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पुत्र की समृद्धि और सुरक्षा के लिये व्रत रखती हैं. बलदाऊ का शस्त्र हल है इसलिए इस व्रत में ऐसी किसी भी वस्तु का उपयोग वर्जित है जिसे हल का इस्तेमाल कर उगाया गया हो. मतलब खेत की जोताई के जरिये या उससे सबंधित वस्तुओं का उपयोग इस पूजा में प्रतिबंधित रहता है.

    दीपक शर्मा बताते हैं “हलषष्ठी के व्रत में पसई का चावल, महुआ का फल, भैंस का दूध, भैंस के दूध की दही व घी का उपयोग होता है. क्योंकि हल जोतने में इनका उपयोग नहीं होता है. इसके साथ ही महिलायें छुहारे की खीर बनाकर खाती हैं. कांस की डगाल को रखकर, मिट्टी के छोटे कलशों में पूजन सामग्री रखकर बलराम जी को अर्पित की जाती है.

    Post Views: 805

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में ड्राई डे, बंद रहेंगी शराब की दुकान, सीएम साय ने कमरछठ की दी शुभकामनाएं..
    Next Article बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता आयोजित कानूनी जानकारियां ही ससशक्त भारत निर्माण की आधारशिला! रमाकांत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…

    April 19, 2026

    वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…

    April 19, 2026

    केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी…

    April 19, 2026

    चारधाम यात्रा शुरू आज खुले गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम…

    April 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज CM विष्णुदेव साय की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, महिला आरक्षण मुद्दे पर BJP का कांग्रेस पर हमला तेज…
    • वेदांता ब्लास्ट में बढ़ा मरने वालों का आंकड़ा,मौतों से परिजन बेहाल अस्पतालों में घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग…
    • केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इतने प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी…
    • चारधाम यात्रा शुरू आज खुले गंगोत्री धाम-यमुनोत्री धाम के कपाट, इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम…
    • IPL 2026 का रोमांच RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत जानिए कितने में मिल रहा टिकट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?