कोरबा / सत्येंद्र कुमार साहू जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के आदेश अनुसार एवं सचिव सुश्री डिंपल भेड़िया के मार्गदर्शन बालसदन हायर सेकंडरी विद्यालय बालकोनगर में विधिक साक्षरता कार्यक्रम एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया ।
जिसमें पैरा लीगल वालंटियर रमाकांत दुबे ने उद्बोधन कड़ी अंतर्गत निशुल्क विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं उनके उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। आगे कड़ी अंतर्गत उपेक्षित और वंचित वर्ग के लोगों को निष्पक्ष और सार्थक न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक समावेशी न्याय प्रणाली को बढ़ावा देने। विवादों का अनौपचारिक त्वरित सस्ता और प्रभावी समाधान प्रदान करने के लिए लोक अदालतों और अन्य वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र प्रणाली को मजबूत बनाना सशक्त भारत निर्माण में नशा मुक्त जनमानस सहयोगी बनने के लिए सहयोग संकल्प लिया गया और बताया गया कि नशा मुक्ति का मतलब है नशा को छुड़वाना नशे के लत से व्यक्ति मानसिक तनाव से ग्रसित रहने से मुक्ति दिलाना हैं नशा एक गंदी सामाजिक बुराई है जिस इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही खत्म हो जाता है नसा के कारण व्यक्ति को शारीरिक मानसिक और आर्थिक हानि होती है जिससे सामाजिक वातावरण भी दूषित होता है एवं नैतिक शिक्षा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर1098 ,महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 सशक्तिकरणआदि जानकारी दी गई
बालको थाना की ओर से सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह जटवार ने साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए साइबर से होने वाली हानियां एवं जानकारी होने से बचाव के संबंध में विस्तृत व्याख्यान देते हुए यातायात नियमों को सुचारू रूप से पालन करने एवं उनसे होने वाले फायदे के संबंध में बताया।
संस्था प्राचार्य संतोष कुमार कौशिक, तामेश्वर निषाद,आर के नामदेव ने अपने-अपने उद्बोधन में स्कूली विद्यार्थियों को आने का अनेक नैतिक साहित्यिक शिक्षाओं से ओत प्रोत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर किया गया आगे ग्रेसी धिरही के स्वागत गीत जागरूकता कार्यक्रम की यादों को सजोये रखने विवश करती रही कार्यक्रम का संचालन राजेश्वरी साहू द्वारा शुभ अवस्थित तरीके से किया गया।