
दुर्ग ( Durg ) : पूर्व CM रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 3 सालों में सिर्फ भूमिपूजन ही करते रह जाएंगे. रमन सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के तीन सालों में कुछ विकास नहीं किया है. सिर्फ कागज में विकास हो रहा है और स्वीकृति होता भी है तो पैसा आने सालों लग जाते हैं. पूरे प्रदेश में विकास कार्य चरमराया गया है. इसलिए मुख्यमंत्री गली गली घूम रहे हैं.