
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने सीतापुर जनपद के अंतर्गत शिवनाथपुर ग्राम पंचायत के आश्रित मोहल्ले बागरडीह और कोरवापारा में पानी की समस्या को दूर करने हेतु पीएचई के अधिकारियों को निर्देशित किया। अधिकारी तत्काल शिवनाथपुर पहुंचकर वहां बोर खनन का कार्य प्रारंभ करवा चुके हैं। ग्रामीणों के पानी की समस्या जल्द ही दूर होगी। मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने तत्काल पीएचई के अधिकारियों को बोर खनन हेतु के लिए निर्देशित किया। सीतापुर के एसडीएम श्री अनमोल विवेक टोप्पो ने बताया कि शिवनाथपुर में बोर खुदाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। जल्द ही ग्रामीणों को पीने का स्वच्छ पानी मिलने लगेगा। प्रशासन के द्वारा ग्रामवासियों की हर समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।