
दरअसल मामला समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा खुर्द का है, जहां आपसी घर के बंटवारे को लेकर घर के ही लोगों में विवाद होने लगा, जिसमें चाचा राम सिंह और उसके बेटे नीतू ने मिलकर भतीजे प्रेम नारायण की जमकर मारपीट कर दी, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए वहीं सूचना मिलते ही थाना समथर में कार्यरत उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी अपने साथ उप निरीक्षक अर्पित शर्मा को लेके घटनास्थल पर पहुंचे उसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों को मोठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का चेकअप किया, और चिकित्सकों ने चेकअप करते हुए प्रेम नारायण उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम बेलमा खुर्द को मृत घोषित कर दिया, तो वही राम सिंह का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया। वही जब परिजनों से पूछा गया तो उनका कहना है की खेत पर पानी लग रहा था तभी वहां राम सिंह और प्रेम नारायण की आपस में बहस होने लगी जिसके बाद वो लोग घर आ गए जहां आपसी घर के बंटवारे की दीवार को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। वहीं सूचना मिलते ही थाना शाहजहांपुर एवं मोठ की पुलिस भी पहुंची एवं बाद में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व झांसी सदर क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उक्त घटना में थाना समथर द्वारा संबंधित धारा में मामला पंजीकृत कर दिया गया है। झाँसी से सतेंद्र कुमार के साथ धीरेन्द्र सोनी की रिपोर्ट