
रायपुर ( Raipur ) : रायपुर में कांग्रेस नेता का बैग गायब होने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ गए थे इसी दौराम कांग्रेस नेता के दो बैग इंडिगो की फ्लाइट से गायब हो गए।
यह बैग कांग्रेस नेता और हाऊसिंग बोर्ड के सदस्य अजय साहू का है। वे दोनों अपने पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ गए थे। किंतु जैसे ही वे लखनऊ एयरपोर्ट में उतरे तो उन्हें 1-2 घंटे बाद भी अपना बैग नहीं मिल पाया।
उन्होंने एयरपोर्ट में अधिकारियों से इसकी शिकायत की। किंतु रायपुर और लखनऊ एयरपोर्ट में घंटों की पूछताछ के बाद भी उन्हें अपने बैग के संबंध में अभी तक कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।