राजस्थान के जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय महिला योग टीचर ने अपने 28 वर्षीय बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। घटना के दौरान युवक बेहोशी की हालत में था।
जब उसे होश आया तो बिस्तर खून से लथपथ था। लड़की उसे छोड़कर भाग गई थी। जब फोन किया तो सॉरी बोली और दोबारा घर आकर उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला टीचर उसे गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल ले गई।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती ने ऐसा क्यों किया अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
पीड़ित युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती रीमा नाम की युवती से हुई थी। दोनों एक ही पेशे से जुड़े थे तो दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। दोनों आपस में एक-दूसरे से मिलने भी लगे। यहां तक घर पर आना जाना भी शुरू हो गया।
पीड़ित ने बताया कि वह 16 नवंबर को योग क्लास लेकर घर लौट रहा था। तभी युवती का फोन आया और उसने दूध और सब्जी मंगवाई। सामान लेकर शाम को वह अपनी दोस्त के यहां पहुंचा। दोनों ने साथ में खाना खाया।
इसके बाद युवक अपने घर आने लगा, तब युवती ने भी उसके साथ घर चलने की बात कही। दोनों युवक के घर पहुंचे। पीड़ित ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसे चक्कर आने लगे और घबराहट होने लगी। रात को जब उसकी आंख खुली को बिस्तर पर खून फैला था।
टीचर ने बताया कि घर पहुंचने के बाद वह बेहोश हो गया। रात करीब 2 बजे होश आया तो कपड़े फटे हुए नजर आए। फर्श और बिस्तर पर काफी खून बिखरा हुआ था। उसने देखा कि प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है। कमरे में युवती भी नजर नहीं आई। वह दर्द से चिल्लाने लगा।
युवक ने बताया कि उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। इस पर उसने युवती को फोन किया तो वह रोते हुए बोली कि I’m Sorry। इस पर युवक ने गर्लफ्रेंड को हॉस्पिटल ले जाने को कहा। कुछ देर में युवती उसके घर पहुंची और एक निजी अस्पताल ले गई।
यहां से उसे SMS अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड वहां से चली गई। दो दिन युवक का इलाज चला और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद थाने में केस दर्ज करवाया।
रिपोर्ट में युवक ने आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ खिलाकर गलत काम करने का प्रयास किया। विफल होने पर प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिलहाल गर्लफ्रेंड के पकड़े जाने पर पूछताछ में ही घटना के कारण पता चलेगा।