
कोरबा : हरदी बाजार चौकी क्षेत्र के ग्राम बमहनीकोना के जंगल में जुआ खेलते हुए 3 जुआरियों को पुलिस पकड़ने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली है, जुआरियों के पास से 52 पत्ती ताश सहित नकदी रकम 20 हजार रुपए एवं एक चार पहिया वाहन कार जप्त किया गया है ।आपको बता दें आज दिनांक 16 जनवरी 2022 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला की चौकी हरदी बाजार स्थित ग्राम बम्हनीकोना के जंगल में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल द्वारा थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन कर जुआरियों को पकड़ने हेतु भेजा गया ।

टीम द्वारा जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ने हेतु घेराबंदी किया गया ,पुलिस को आते हुए देख कर जुआ खेल रहे कुछ जुआरी भाग गए । 3 जुआरी जुआ खेलते हुए पकड़े गए, 1- गोविंद भारद्वाज पिता फिरत राम उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम उरैहा चंडी पारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा2- गुलशन बघेल पिता शत्रुघ्न बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम उरैहा चंडी पारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा3- कुलंजन भारद्वाज पिता फिरत राम उम्र 35 वर्ष निवासी निवासी ग्राम उरैहा चंडी पारा थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा जिनके पास से नकदी रकम 20 हजार रुपए , 52 पत्ती ताश एवं जुआ खेलने हेतु घटना स्थल तक आने में उपयोग किए गए एक एक सफेद रँग का अल्टो कार क्र CG 11 AS 0933 बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्त कर धारा – 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
रिपोर्टर :- अभिषेक तिवारी