
टीवी 36 विनोद गुप्ता सूरजपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट-
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बतरा में किया गया इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए शाखा प्रबंधक में बताया कि हम सभी लोगों को बैंक के संबंध में जागरूक रहने की जरूरत है किसी भी नंबर पर कॉल आने पर हमें किसी प्रकार का ओटीपी नंबर पैन कार्ड नंबर और अपना एटीएम पिन नंबर को नहीं बताना है साथ ही बैंक से ऋण लेने के बारे में जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक करते हुए बताया कि गांव के लोग कभी-कभी नए नंबर से कॉल आने पर अपनी अपनी जानकारी बता देते हैं जिससे उन्हें भविष्य में बहुत कई सारी समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। इस लिए जागरुक व सतर्क रहने की जरूरत है।शाखा प्रबंधक गगन गुप्ता केसीआर पुनीत रितेश राजवाड़े राम प्रसाद राजवाड़े राम प्रसाद राजवाड़े रोहित राजवाड़े ,कौशलेंद्र राजवाड़े, लोकनाथ राजवाड़े ,महाजन राजवाड़े, मोती सिंह ,गोपाल राम रजवाड़े, लीला शंकर राजवाड़े ,दीपक विश्वकर्मा, इत्यादि लोग उपस्थित थे