
बाल सुरक्षा सप्ताह के चतुर्थ दिन आज दिनांक 17.11.21 को जिला पेंड्रा गौरैला मरवाही ,में छात्र छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया, थाना मरवाही में शासकीय स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मरवाही से आए 50 छात्र छात्राओं का दल जिसमे प्राचार्य शैलेंद्र अग्निहोत्री,शिक्षकगण विनोद श्रीवास,सुरेश बोरकर, कु विभा, कु अर्पिता केशरवानी, मो शोएब, को थाना का भ्रमण कराया गया जिसमे सबसे पहले थाना मंदिर परिसर में फूलदार पौधों का रोपण कर धरा श्रृंगार किया गया

तत्पश्चात छात्रों को थाना के सभी कक्ष का अवलोकन करा कर थाने के कार्यप्रणाली को थाना प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल एवम अन्य थाना स्टाफ द्वारा समझाया गया,साथ ही मर्डर केस का एक क्राइम सीन तैयार कर छात्रों को अपराध के घटना स्थल की विशेषता और साक्ष्य अवलोकन क्षमता के बारे में जानकारी दी गई,इस दरम्यान जिला प्रशासन द्वारा कु गार्गी केवंट कक्षा 10 शास हा स्कूल पराशी की छात्रा को विशेष रूप से आज का थानाप्रभारी नियुक्त किया गया था..

इसी प्रकार थाना पेंड्रा में सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल के 150 बालक बालिकाओं का दल जिसमे प्राचार्य सुनील पांडे एवं शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल थे को थाना का भ्रमण कराया गया थाना के सभी कक्ष के बारे में जानकारी प्रदान कर थाने के कार्यप्रणाली को थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी एवम अन्य थाना स्टाफ द्वारा समझाया गया,

साथ ही प्रथम सूचना पत्र कैसे दर्ज किया जाता है किन किन परिस्थितियों में किया जाता है तथा किन परिस्थितियों में नहीं किया जाता है के बारे में जानकारी दी गई,इस दरम्यान जिला प्रशासन द्वारा कु भूमिका चतुर्वेदी पिता स्वर्गीय नरेश चतुर्वेदी कक्षा दसवीं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सरखोर स्कूल की छात्रा को विशेष रूप से आज का थानाप्रभारी नियुक्त किया जिन्हें थाना प्रभारी के कार्य एवं कार्यप्रणाली को समझाया गया

इसी प्रकार थाना गौरेला में मिशन स्कूल के लगभग 50 बच्चों को थाना भ्रमण कराया गया
इसके साथ ही बाल प्रशासक के रूप में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा के साथ कक्षा 12वीं की छात्रा नेहा रोहिणी तथा कक्षा बारहवीं के छात्र मोहम्मद उमर , और अनुभाग पुलिस अधिकारी अशोक वाडेगावकर के साथ कुमारी योगिता रानी, थाना प्रभारी पेंड्रा प्रवीण त्रिवेदी के साथ भूमिका चतुर्वेदी, बाल प्रशासक बने।
