Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इतने IPS अधिकारियों का तबादला; 19 जिलों के SP भी बदले गए…
    मध्य प्रदेश

    MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इतने IPS अधिकारियों का तबादला; 19 जिलों के SP भी बदले गए…

    By Tv36 HindustanMay 3, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- सरकार ने देर रात एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग द्वारा जारी इस लिस्ट में प्रदेश के 19 जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदल दिए गए हैं.

    मध्य प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने देर रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव किए. इस फेरबदल के तहत राज्य सरकार ने 62 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया. गृह विभाग द्वारा जारी इस विस्तृत सूची में ADG, DIG और SP से लेकर DCP रैंक तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके अलावा राज्य भर के 19 जिलों में पुलिस अधीक्षकों (SPs) को भी बदल दिया गया है.

    सिंगरौली SP को हटाया
    लंबे समय से लंबित सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और DGP कैलाश मकवाना के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई. सरकार ने उन ज़िलों पर विशेष ध्यान दिया है, जहां हाल ही में गंभीर अपराध या विवाद सामने आए हैं. सिंगरौली में सनसनीखेज बैंक डकैती के बाद स्थानीय SP मनीष खत्री को उनके पद से हटा दिया गया है. इसी तरह सिवनी में हाई-प्रोफाइल हवाला घोटाले के चलते SP सुनील मेहता पर भी गाज गिरी है. धार, रीवा, सागर, मुरैना, छतरपुर और भिंड जैसे प्रमुख ज़िलों में भी नए चेहरों को तैनात किया गया है.

    कानून व्यवस्था पर फोकस
    इस फेरबदल के जरिए सरकार ने एक साफ़ संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. विवादित और खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को हटा दिया गया है, और नए अधिकारियों को फील्ड की ज़िम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिसका मकसद अपराध नियंत्रण में सुधार करना और राज्य के भीतर पुलिस बल की छवि को बेहतर बनाना है.

    इन जिलों के SP बदले
    भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी जिलों में एसपी का तबादला किया गया है.

    देखें लिस्ट-

    रवि कुमार गुप्ता – स्पेशल डीजी रेल ➝ स्पेशल डीजी प्रशिक्षण
    राजा बाबू सिंह – एडीजी प्रशिक्षण ➝ एडीजी रेल
    डीपी गुप्ता – एडीजी शिकायत ➝ एडीजी सामुदायिक पुलिसिंग
    सोलोमन यश कुमार मिंज – एडीजी पुलिस मुख्यालय ➝ एडीजी शिकायत, लेखा एवं कल्याण
    अमित सिंह – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर ➝ डीआईजी इंदौर
    अवधेश गोस्वामी – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
    अमित सांघी – डीआईजी ग्वालियर ➝ डीआईजी होमगार्ड
    बीरेंद्र कुमार सिंह – डीआईजी चयन ➝ डीआईजी नर्मदापुरम
    प्रशांत खरे – डीआईजी नर्मदापुरम ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
    मनीष अग्रवाल – डीआईजी होमगार्ड ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
    मनोज कुमार राय – एसपी खंडवा ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
    रियाज इकबाल – एसएसपी रेडियो ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
    राहुल कुमार लोढ़ा – एसपी रेल भोपाल ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
    सिमाला प्रसाद – एसपी रेल जबलपुर ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
    असित यादव – एसपी भिंड ➝ डीआईजी ग्वालियर
    विवेक सिंह – डीसीपी भोपाल ➝ डीआईजी शहडोल
    शैलेंद्र सिंह चौहान – एसपी रीवा ➝ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
    कुमार प्रतीक – डीसीपी इंदौर ➝ डीआईजी नारकोटिक्स इंदौर
    शिवदयाल – एसपी झाबुआ ➝ डीआईजी पुलिस मुख्यालय
    मयंक अवस्थी – एसपी धार ➝ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
    अरविंद तिवारी – एआईजी पुलिस मुख्यालय ➝ सेनानी 34वीं वाहिनी
    सूरज कुमार वर्मा – एसपी दतिया ➝ एसपी भिंड
    यांगचीन भूरिया – एसपी देहात इंदौर ➝ एसपी शिवपुरी
    गुरुकरण सिंह – सेनानी 24वीं वाहिनी ➝ एसपी रीवा
    दीपक कुमार शुक्ला – एसपी सीहोर ➝ सेनानी 32वीं वाहिनी
    अमन सिंह राठौड़ – एसपी शिवपुरी ➝ डीसीपी इंदौर
    अनुराग सुजानिया – एआईजी पुलिस मुख्यालय ➝ एसपी सागर
    सचिन शर्मा – संयुक्त आवासीय आयुक्त MP भवन ➝ एसपी धार
    वाहिनी सिंह – एसपी डिंडोरी ➝ एसपी PTC इंदौर
    विकास कुमार सहवाल – एसपी सागर ➝ डीसीपी भोपाल
    धर्मराज मीणा – सेनानी 32वीं वाहिनी ➝ एसपी मुरैना
    समीर सौरभ – एसपी मुरैना ➝ एसएसपी रेडियो भोपाल
    रजत सकलेचा – एसपी मंडला ➝ एसपी छतरपुर
    आगम जैन – एसपी छतरपुर ➝ एसपी खंडवा
    मनीष खत्री – एसपी सिंगरौली ➝ एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल
    सुनील कुमार मेहता – एसपी सिवनी ➝ डीसीपी इंदौर
    देवेंद्र कुमार पाटीदार – एसपी बुरहानपुर ➝ एसपी झाबुआ
    रामशरण प्रजापति – एसपी देहात भोपाल ➝ एआईजी पुलिस मुख्यालय
    सुंदर सिंह कनेस – एसपी पांढुर्णा ➝ एसपी रेल जबलपुर
    राजेश व्यास – डीसीपी इंदौर ➝ एसपी नीमच
    विनोद कुमार सिंह – एसपी आगर मालवा ➝ सेनानी 24वीं वाहिनी
    पंकज कुमार पांडेय – एआईजी पुलिस मुख्यालय ➝ एसपी देहात भोपाल
    प्रकाश चंद्र परिहार – डीसीपी इंदौर ➝ एसपी पांढुर्णा
    दिलीप कुमार सोनी – एसपी मऊगंज ➝ एसपी आगर मालवा
    राजेंद्र कुमार वर्मा – एसपी PTC इंदौर ➝ एसपी देहात इंदौर
    विक्रांत मुराब – एआईजी पुलिस मुख्यालय ➝ एसपी अनूपपुर
    सुरेंद्र कुमार जैन – एसपी PTS रीवा ➝ एसपी मऊगंज
    आशीष खरे – जोनल एसपी विशेष शाखा जबलपुर ➝ एसपी डिंडोरी
    अंकित जायसवाल – एसपी नीमच ➝ एसपी रेल भोपाल
    राजेश रघुवंशी – अतिरिक्त एसपी खंडवा ➝ एसपी मंडला
    मोतिउर रहमान – एसपी अनूपपुर ➝ सेनानी 9वीं वाहिनी रीवा
    श्रुति कीर्ति सोमवंशी – एसपी दमोह ➝ सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर
    मयूर खंडेलवाल – डीसीपी भोपाल ➝ एसपी दतिया
    सोनाक्षी सक्सेना – डीसीपी भोपाल ➝ एसपी सीहोर
    सियाज के एम – सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट ➝ एसपी सिंगरौली
    आनंद कलगी – डीसीपी इंदौर ➝ एसपी दमोह
    कृष्ण लालचंदानी – डीसीपी इंदौर ➝ एसपी सिवनी
    आयुष गुप्ता – अतिरिक्त एसपी जबलपुर ➝ डीसीपी जोन-3 भोपाल
    आदर्श कांत शुक्ला – अतिरिक्त एसपी जबलपुर ➝ डीसीपी जोन-4 भोपाल
    नरेंद्र रावत – राज्यपाल परिसहाय ➝ डीसीपी जोन-1 इंदौर
    अभिषेक रंजन – अतिरिक्त एसपी उज्जैन ➝ डीसीपी जोन-3 इंदौर
    राहुल देशमुख – सीएसपी कोतवाली उज्जैन ➝ राज्यपाल परिसहाय

    Post Views: 110

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबरगी डैम त्रासदी पर CM सख्त हाई लेवल जांच के आदेश पीड़ितों से मिलकर दिया पूरा भरोसा…
    Next Article आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए पढ़ें सभी 12 राशियों का यहां से विस्तृत भविष्यफल…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज रविवार के अचूक उपाय सूर्य कृपा से मिलेगा मान-सम्मान, स्वास्थ्य और सफलता…

    May 3, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन…

    May 3, 2026

    नक्सलियों की बिछाई IED डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत इतने जवान शहीद, सीएम ने जताया गहरा दुख…

    May 3, 2026

    आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए पढ़ें सभी 12 राशियों का यहां से विस्तृत भविष्यफल…

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज रविवार के अचूक उपाय सूर्य कृपा से मिलेगा मान-सम्मान, स्वास्थ्य और सफलता…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 मई को करेंगे इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन…
    • नक्सलियों की बिछाई IED डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत इतने जवान शहीद, सीएम ने जताया गहरा दुख…
    • आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए पढ़ें सभी 12 राशियों का यहां से विस्तृत भविष्यफल…
    • MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इतने IPS अधिकारियों का तबादला; 19 जिलों के SP भी बदले गए…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?