छत्तीसगढ़:- कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर शनिवार को आईईडी डिफ्यूज करते समय हुए धमाके में DRG इंस्पेक्टर समेत 4 जवान शहीद हो गए. कोरोसकोडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान हुए इस हादसे में एक घायल जवान की शहीद हो गया.
छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर एक बड़ा हादसा हो गया है. जहां नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी को डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट हो गया. जिसमें सुरक्षाबलों के तीन जवान शहीद हो गए हैं. जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, 4 शहीद जवानों में DRG इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. वहीं घायल जवान ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
बता दें कि यह मामला छोटेबेठिया थाना इलाके का है. बताया जा रहा है कि IED ब्लास्ट में धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों ने अपने आपको अलर्ट नहीं कर सके. वहीं हादसे में घायल जवानों का तुरंत रेस्क्यू किया गया. हालात गंभीर होने के चलते तीन जवान मौके पर ही शहीद हो गए. जबकि घायल जवान ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
बस्तर IG ने क्या बताया
बस्तर रेंज के IG ने बताया कि सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर आईईडी बरामद करने का अभियान चलाया जा रहा है. वहीं आज भी इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान आईईडी को डिफ्यूज करते समय बड़ा ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं.
सीएम ने जताया दुख
वहीं सीएम विष्णु देव साय ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि ‘कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान IED विस्फोट में DRG के तीन वीर जवानों के शहीद होने तथा एक जवान के घायल होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें.
