बिलासपुर:– SSP रजनीश सिंह ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. कई पुलिस थानों के प्रभारियों को बदला गया है.
बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जारी आदेशों के तहत कई पुलिस थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि विभिन्न अन्य अधिकारियों और कर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस कदम को पुलिस तंत्र को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है.
SSP रजनेश सिंह ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है. उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है. इस नवीनतम आदेश के तहत कुल 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसमें 13 निरीक्षक (Inspector), 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 8 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI), 4 हेड कांस्टेबल और 6 कांस्टेबल स्तर के कर्मचारी शामिल हैं.
इनको सौंपी जिम्मेदारी
इस प्रशासनिक सर्जरी की सबसे खास बात यह है कि जिले के कई महत्वपूर्ण थानों, जिनमें हिर्री, चकरभाठा, कोनी, तोरवा, बिल्हा, और मस्तूरी शामिल हैं. इन थानों के प्रभारियों को बदल दिया गया है. इसके अलावा, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और आजाक थाने की कमान भी नए हाथों में सौंपी गई है. विभाग द्वारा जारी इस सूची में फील्ड वर्क और प्रशासनिक कार्यक्षमता को प्राथमिकता दी गई है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसी जा सके और जनसामान्य की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके.एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जारी इस आदेश के बाद अब सभी नवनियुक्त प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं
