कोरबा/ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन में *निजात* अभियान के तहत नारकोटिक ड्रग्स , टेबलेट, अवैध शराब सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में जनहित में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है,इसी क्रम चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक ललन पटेल के नेतृत्व में मुड़ापार अमरैया पारा बस्ती मोहल्ले में नसे के खिलाफ रैली निकाला गया जिसमे मोहल्ले वासियों बाल बृन्द समूहों ने अपना भरपूर समर्थन दिया गुंजायमान रहा

*भाइयों बहनों नशा छोड़ो,नशे को दूर भगाना है मुड़ापार बचाना है* जैसे नारे लगाए गए ,रैली चलित थाना लगाकर नशे के नुकसान के बारे में जानकारी दिया गया नशे से दूर रहने ,स्वयं पर नियंत्रण करने के उपाय बताए गए ।

चोरी की घटनाओं से सावधान रहने और बचने के उपाय,ऑनलाइन एटीएम फ्रॉड के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया । महिला के सुरक्षा हेतु बनाए गए *अभिव्यक्ति* ऐप के संबंध में जानकारी देकर एप डाउनलोड करवाया गया । कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा अभियान लगातार जारी रहेगा।