Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » MCC ने इस महीने की शुरुआत में क्रिकेट के नियमों में बदलाव किए, IPL में लागू होंगे क्रिकेट के नए नियम
    खेल

    MCC ने इस महीने की शुरुआत में क्रिकेट के नियमों में बदलाव किए, IPL में लागू होंगे क्रिकेट के नए नियम

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    मुंबई, 15 मार्च । मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने इस महीने की शुरुआत में खेल के नियमों में कुछ बदलाव किये हैं, जिसमें कैच आउट होने पर मैदान में आने वाले नए बल्लेबाज़ को ही स्ट्राइक पर आना होगा। इससे पहले अगर कैच होने से पहले पिच पर मौजूद दोनों बल्लेबाज़ एक दूसरे को क्रॉस कर जाते थे, तब नॉन स्ट्राइकर एंड के बल्लेबाज़ को स्ट्राइक मिल जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
    एमसीसी ने इस महीने की शुरुआत में क्रिकेट के नियमों में बदलाव किए हैं। इन नियमों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अक्टूबर महीने में लागू किया जायेगा। लेकिन 26 मार्च से शुरु होने वाले आईपीएल में नए नियमों को लागू करने का फैसला लिया गया है। नए नियमों के मुताबिक कैच आउट होने की परस्थिति में अब मैदान में प्रवेश करने वाले नये बल्लेबाज को ही स्ट्राइक पर आना होगा।
    दरअसल पहले के नियम के मुताबिक कैच आउट होने से पहले स्ट्राइकर और नॉन स्ट्राइकर एक दूसरे को क्रॉस कर जाते थे, तब नये बल्लेबाज़ को नॉन स्ट्राइकर एंड पर जाना होता था। लेकिन अब नए नियमों के लागू होने के कारण ऐसा नहीं होगा। कैच आउट होने की किसी भी स्थिति में नये बल्लेबाज़ को ही स्ट्राइक मिलेगी। हालांकि ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट होने की स्थिति में नये बल्लेबाज़ को नॉन स्ट्राइकर एंड पर जाना होगा।
    एमसीसी के नए नियमों के साथ-साथ आईपीएल के आगामी सीज़न से रिव्यू को लेकर भी नए नियम लागू होंगे। मैच खेलने वाली दोनों प्रतिद्वंदि टीमों को एक पारी मे दो नाकामयाब रिव्यू लेने की छूट होगी। इससे पहले किसी टीम के पास सिर्फ एक असफल रिव्यू लेने का मौका होता था। यह नियम 2018 में खेले गये आईपीएल में लागू किया गया था। लेकिन इस सीज़न से इस नियम में भी परिवर्तन कर दिये गये हैं, लिहाज़ा अब प्रति पारी एक टीम के पास ऑन फ़ील्ड अंपायर से संतुष्ट न होने पर थर्ड अंपायर के पास जाने का एक और अतिरिक्त मौक़ा होगा।
    मैच की रिशेड्युलिंग को लेकर आईपीएल की तकनीकी समिति लेगी अंतिम निर्णय:कोरोना के ख़तरे के लिहाज़ से भारत इस वक्त सुरक्षित माना जा रहा है। लेकिन बिग बैश लीग के दौरान मेलबर्न स्टार्स और ब्रिसबेन हीट के साथ उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनज़र किसी भी संभावना से इनकार करना जल्दबाज़ी होगी। आईपीएल के दौरान ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है जब किसी एक खास मैच से पहले किसी टीम के पास 12 खिलाड़ी उपलब्ध न रहें। जिसमें सात भारतीय खिलाड़ियों और एक सब्स्टीट्यूट का होना अनिवार्य है। यदि मैच के लिये किसी टीम के पास पर्याप्त संख्या में खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उस मैच को एक बार फिर शेड्यूल किया जायेगा।
    अगर किसी कारणवश मैच को दोबारा शेड्यूल करना संभव नहीं हो पाता है, तब ऐसी स्थिति में इस मामले को आईपीएल की तकनीकी समिति के पास भेजा जायेगा। आईपीएल की तकनीकी समिति ही इस पर अंतिम निर्णय लेगी, जिसका अनुपालन बाध्यकारी होगा। इससे पहले मैच की रिशेड्यूलिंग को लेकर यह नियम था कि अगर किसी कारण मैच को दोबारा न खेले जाने की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसका खामियाज़ा उस टीम को भुगतना होगा जिसके पास मैच के लिये पर्याप्त खिलाड़ियों की संख्या नहीं थी। उस टीम को बिना मैच खेले ही दो अंक गंवाने होंगे और इसका फायदा विपक्षी टीम को मिल जायेगा। विपक्षी टीम को मुफ्त में दो अंक मिल जायेंगे। लेकिन अब इस मसले पर अब आईपीएल की तकनीकी समिति ही कोई अंतिम फैसला लेगी।
    अंक तालिका की अंतिम स्टैंडिंग के आधार पर तय होगी पुरस्कार राशि: आईपीएल के 14वें संस्करण से टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। बीसीसीआई ने पुरस्कार राशि के वितरण के संबंध में यह तय किया है कि लीग में अंतिम स्टैंडिंग के आधार पर ही फ्रैंचाइज़ियों की पुरस्कार राशि का भुगतान किया जायेगा। वेतन वृद्धि का निर्णय और उसका समायोजन भी आठ के बनिस्बत दस टीमों के आधार पर किया जायेगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोबाईल चोरी करने वाले आरोपी को सायबर एवं नगरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article कलेक्टर ने की पढ़ना लिखना अभियान महापरीक्षा की समीक्षा, 27 मार्च को होगा महापरीक्षा का आयोजन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    RCB की टीम पहुंची राजधानी, विराट की झलक पाने एयरपोर्ट पर लगा फैंस का तांता, सुरक्षा के पड़े इंतजाम…

    May 8, 2026

    रायपुर में सितारों का जमावड़ा लगा मैदान पर दिखेगा ROKO का जलवा, विदेशी मेहमान भी आएंगे…

    May 8, 2026

    अब वुमन्स टीम की बारी, पहली बार भारत आएगी जिम्बाब्वे की टीम, तीन टी-20 मैच की मेजबानी…

    May 8, 2026

    मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची राजधानी, फैंस ने जबरदस्त उत्साह के साथ किया खिलाड़ियों का स्वागत, तस्वीरें वायरल…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान तहत बालको पुलिस की अभिनव पहल, पुलिस जनता के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु ग्राम रक्षा समितियों का गठन…
    • BSF फेंसिंग से आयुष्मान योजना तक, शुभेंदु कैबिनेट ने लिए ये 6 बड़े फैसले…
    • विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ चयन मंडल तैयार करेगा यह नया सॉफ्टवेयर…
    • पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयर इतने % टूटे; एक साल सोना न खरीदने को कहा गया; डिमांड 10% तक घट सकती है…
    • अब देरी नहीं चलेगी; जमानत याचिकाओं पर SC हुआ सख्त, सभी HC को दी डेडलाइन तय करने की हिदायत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?