आज के वक्त में महिलाएं अपने बॉडी वेट और फिगर को लेकर काफी कॉन्शस रहने लगी हैं। उनको अपने बढ़ते हुए वेट की सबसे ज्यादा चिंता होती है। थोड़ा सा भी वेट बढ़ने पर उनकी डायटिंग स्टार्ट हो जाती है। क्योंकि लड़कियों और महिलाओं का ये कहना है कि स्लिम फिगर और टोन्ड बॉडी अच्छी लगती है,साथ ही फोटो में अच्छी आती है, आप अपने पसंद के आउटफिट आराम से पहन सकते हैं। लेकिन क्या ये वास्तव में ऐसी ही है ? स्लिम फिगर ही खूबसूरत होने के पैमाना होता है, ये गलत है।
क्योंकि आप ये नहीं कह सकते कि जो लड़कियां और महिलाए कर्वी फिगर की होती हैं, वो खूबसूरत नहीं होती है। सबसे अहम है रिलेशनशिप में इसके कई सारे मामले निकल कर सामने आते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस की एक स्टडी के अनुसार, जब इस बारें में पता लगाने की कोशिश की गई तो जो नतीजे निकल कर सामने आये वो हैरान करने वाले थे। जब पुरुषों से पूछा गया कि उनको किस तरह के फिगर वाली महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं तो उनका जवाब बहुत अलग था।
पुरूषों को स्लिम बॉडी वाली महिलाओं की तुलना में कर्वी बॉडी वाली महिलाएं ज्यादा पसंद थी। इसके पीछे कई सारे साइंटिफिक कारण भी पता चलते हैं। स्टडी में 100 पुरुषों से अलग-अलग प्रकार के सवाल पूछे गये। वहीं उनको तस्वीरों को दिखाकर महिलाओं के आकर्षण को नंबर के तौर बताने को बोला गया। इसके उत्तर में पुरुषों को वैसी महिलाएं ज्यादा पसंद आईं जिनके फिगर में बटक कर्व होता है। इस शोध में और भी कई तरह की स्टडी की गई जिसमें पुराने वक्त में महिलाओं के फिगर और कर्वी फिगर को लेकर जिक्र हे। रिसर्चर डेविड लुईस ने बताया है कि स्पाइनल स्ट्रक्चर प्रेग्नेंट महिलाओं को हिप्स और बॉडी के बीच वेट बैलेंस करने में मदद करता है। जिससे कर्वी महिलाएं प्रेग्नेंसी में सफल होती हैं।
वहीं इस शोध के मुताबिक, ‘खूबसूरती तो देखने वाले की आंखों में होती है’ जैसे सोशल कॉन्सेप्ट भी है। इस स्टडी को सेक्शुएलिटी से भी कनेक्ट किया गया। पुरुषों को बहुत पतली महिलाओं की तुलना में फिजिकल रिलेशनशिप बनाने के लिए कर्वी महिलाएं ज्यादा पसंद आती हैं।कर्वी महिलाओं को पुरूषों द्वारा पसंद किये जाने का सबसे बड़ा रिप्रोडक्टिव फायदे से है। सांता बारबरा की यूनिवर्सिटी के अनुसार, कर्व्स का मतलब होता है शरीर के कुछ खास जगहों पर फैट अधिक होता है।
इससे ना सिर्फ स्किन और बॉडी अट्रैकटिव नजर आती है, साथ गी प्रेग्नेंसी के दौरान मां और बच्चा भी हेल्दी होता है।यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस की स्टडी के अनुसार, प्रेग्नेंसी के बाद जिन महिलाओं ने वेट गेन किया, स्टडी में पार्ट लेने वाले पुरुषों का MRI ब्रेन स्कैन करने से पता चला कि कर्वी महिलाओं को देखकर उनका माइंड प्लेजर ड्रग्स जैसे सिग्नल देता है। परफेक्ट फिगर सिर्फ एक मिथ ही कहा जा सकता है, आपका शरीर स्वस्थ है, तो आप परफेक्ट हैं। फिगर को लेकर माइंडसेट से महिलाओं को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है, क्योंकि ये भी समाज के द्वारा ही बनाया गया है।