Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेटा कंपनी ने व्हाट्सएप में नया फीचर जोड़ा- चैट लॉक….
    शीर्ष आलेख

    मेटा कंपनी ने व्हाट्सएप में नया फीचर जोड़ा- चैट लॉक….

    By Tv 36 HindustanMay 16, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। मेटा कंपनी ने व्हाट्सएप में नया फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को पासवर्ड या बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का उपयोग करके खास चैट को लॉक करने की अनुमति देता है।इस फीचर को चैट लॉक नाम दिया गया है। यह फीचर बातचीत को लॉक करने के अलावा चैट को एक अलग फोल्डर में स्टोर करेगा। साथ ही यह नोटिफिकेशन में नाम और वास्तविक संदेश को भी गुप्त रखेगा। लॉक किए गए चैट को केवल प्रमाणीकरण के बाद ही देखा जा सकेगा।व्हाट्सएप के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में चैट लॉक फीचर लॉन्च किए जाने की जानकारी दी।

    उन्होंने लिखा, व्हाट्सएप में नए लॉक्ड चैट आपकी बातचीत को और अधिक निजी बनाएंगे। जकरबर्ग ने एक बयान में कहा कि हम नया फीचर चैट लॉक शुरू करने के लिए उत्साहित हैं, जो यूजर्स को सुरक्षा की एक और परत के साथ सबसे अंतरंग बातचीत को छिपाकर रखने की सुविधा देता है। उन्होंने कहा कि किसी चैट को लॉक करने से वह थ्रेड, इनबॉक्स से बाहर हो जाता है और उसे खुद के फोल्डर के पीछे रख देता है, जिसे केवल डिवाइस पासवर्ड या फ़िंगरप्रिंट की तरह बायोमेट्रिक से देखा जा सकता है। यह नोटिफिकेशन में भी स्वचालित रूप से उस चैट की सामग्री को छिपा देता है।

    इस फीचर की जरूरत के बारे में मार्क ने कहा कि यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी होगी, जिनके पास समय-समय पर अपने फोन को परिवार के किसी सदस्य के साथ साझा करना पड़ता है या उन क्षणों में जब आपको अपना फोन किसी और को देना रहा है और ऐसे समय में कोई विशेष मैसेज आता है। अगर चैट लॉक है तो इसकी निजता बरकरार रहेगी।यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों फोन पर मिलेगा। अभी तक बॉयोमीट्रिक्स या पिन कोड का उपयोग करके यूजर्स व्हाट्सएप को लॉक कर सकते थे, लेकिन नया फीचर यूजर्स को खास निजी चैट को और अधिक सुरक्षित करने की अनुमति देता है।

    अगर आपका फोन किसी के हाथ लग गया, तब भी व्हाट्सएप पर लॉक किए गए चैट की गोपनीयता बनी रहेगा यानी कोई व्यक्ति उसे देख नहीं सकेगा।व्हाट्सएप में पहले ही सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर कई फीचर जोड़े गए हैं। इनमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप, डिसअपीयरिंग मैसेज (Disappearing message), स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग व अन्य शामिल हैं। नए अपडेट के साथ मेटा कंपनी व्हाट्सएप की गोपनीयता और सुरक्षा को और मजबूत करना चाहती है।सबसे पहले आपको व्हाट्सएप पर किसी चैट पर टैप करना है। इसके बाद चैट लॉक का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक पर आप इस फीचर को एक्टिव कर सकते हैं। अब लॉक चैट को देखने के लिए, यूजर्स को अपने इनबॉक्स को नीचे खींचने और अपना फोन पासवर्ड दर्ज करने या अधिकृत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमन्नत से ही शुरू हुआ सफर गौरी खान के इंटीरियर डिज़ाइनर के सफर का…
    Next Article स्कूटी पर बैठकर कपल कर रहे थे ऐसी हरकत ; वीडियो हुआ वायरल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…

    May 21, 2026

    नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…

    May 21, 2026

    मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…

    May 21, 2026

    e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विकास कार्य ठप होने से 27 सरपंचों का इस्तीफा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप…
    • नौतपा के दिनों में याद रखिए ये 9 नियम, वरना पड़ेगा बहुत भारी…
    • मेलोनी की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे…
    • e-KYC की फर्जी खबरों पर सरकार का बड़ा बयान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की चेतावनी…
    • अब इस कोड से थानों में होगी शिकायत, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, तुरंत होगी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?