Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तमिलनाडु में 11 चिकित्सा महाविद्यालयों, केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्था का आज शाम को उद्घाटन करेंगे मोदी
    राष्ट्रीय

    तमिलनाडु में 11 चिकित्सा महाविद्यालयों, केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्था का आज शाम को उद्घाटन करेंगे मोदी

    By Tv 36 HindustanJanuary 12, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 12 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को तमिलनाडु में 11 नए सरकारी कित्सा महाविद्यालयों और चेन्नई में 24 करोड़ रुपये की लागत से बने केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शाम चार बजे होगा।

    तमिलनाडु में ये नए चिकित्सा महाविद्यालय उन जिलों में बनाए गए हैं जहां अब तक निजी सरकारी क्षेत्र के ऐसे कोई संस्थान नहीं थे। इन पर 4,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसमें लगभग 2,145 करोड़ रुपये केंद्र ने और बाकी सरकार ने दिए हैं। इन्हें विरुधुनगर, नमक्कल, नीलगिरी, तिरुपुर, तिरुवल्लूर, नागपट्टिनम, डिंडीगुल, कल्लाकुरिची, अरियालुर, रामनाथपुरम और कृष्णागिरी जिले में अलग-अलग जगहों पर बनाया गया है।

    देश के सभी हिस्सों में सस्ती चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं में सुधार की दिशा में सरकार के प्रयास के अनुरूप इनकी स्थापना की जा रही है। केंद्र प्रायोजित योजना – ‘मौजूदा जिला/रेफरल अस्पताल से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना’ के तहत इन नयी सुविधाओं में कुल मिलाकर 1450 सीटों की क्षमता है।

    इस योजना के तहत उन जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित किए जाते हैं, जिनमें न तो सरकारी और न ही निजी चिकित्साह महाविद्यालय हैं।

    आधिकारिक जानकारी के अुनसार भारतीय विरासत की सुरक्षा तथा संरक्षण एवं शास्त्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने को लेकर प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप चेन्नई में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) के एक नए परिसर की स्थापना की गयी है। नया परिसर पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है, जिसे 24 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। अभी तक किराए के भवन से संचालित होने वाला सीआईसीटी अब नए 3 मंजिला परिसर से संचालित होगा। नया परिसर एक विशाल पुस्तकालय, एक ई-लाइब्रेरी, सेमिनार हॉल और एक मल्टीमीडिया हॉल से सुसज्जित है।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, सीआईसीटी तमिल भाषा की प्राचीनता एवं विशिष्टता को स्थापित करने के लिए शोध गतिविधियों के माध्यम से शास्त्रीय तमिल को बढ़ावा देने में योगदान दे रहा है। संस्थान के पुस्तकालय में 45,000 से अधिक प्राचीन तमिल पुस्तकों का समृद्ध संग्रह मौजूद है। शास्त्रीय तमिल को बढ़ावा देने और अपने छात्रों का समर्थन करने के लिए, यह संस्थान सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, फेलोशिप प्रदान करने आदि जैसी शैक्षिक गतिविधियों में शामिल है। इसका उद्देश्य विभिन्न भारतीय के साथ-साथ 100 विदेशी भाषाओं में ‘तिरुक्कुरल’ का अनुवाद और प्रकाशन करना है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : निलंबित आइपीएस जीपी सिंह को आज रायपुर की कोर्ट मे ईओडब्ल्यू की टीम करेगी ….
    Next Article महाराज यशवंतराव होलकर इकलौते भारतीय शासक जिनके साथ ब्रिटिश सेनापति हर हाल बिना सर्त समझौता करने रहते थे तैयार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मृत्यु के बाद ऐसे होती है व्यक्ति के पाप और पुण्य की तुलना, गरुड़ पुराण में बताया है यमलोक मेंइस प्रकार होता आत्मा का हिसाब…

    May 10, 2026

    कियारा आडवाणी हुईं इमोशनल, बेबी के जन्म के बाद के इन दिनों को किया याद..

    May 10, 2026

    NHAI करेगा इस हाईवे को अपग्रेड, 4 लेन से होगा 6 लेन इन शहरों को मिलेगा लाभ…

    May 10, 2026

    लाड़ली बहनो के लिए खुशखबरी , इस दिन सीएम बहनो के खाते में डालेंगे पैसा…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मृत्यु के बाद ऐसे होती है व्यक्ति के पाप और पुण्य की तुलना, गरुड़ पुराण में बताया है यमलोक मेंइस प्रकार होता आत्मा का हिसाब…
    • कियारा आडवाणी हुईं इमोशनल, बेबी के जन्म के बाद के इन दिनों को किया याद..
    • NHAI करेगा इस हाईवे को अपग्रेड, 4 लेन से होगा 6 लेन इन शहरों को मिलेगा लाभ…
    • लाड़ली बहनो के लिए खुशखबरी , इस दिन सीएम बहनो के खाते में डालेंगे पैसा…
    • 19 साल के लड़के ने कर दिया ऐसा कमाल, लाखों लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?