Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सेवा संकल्प यात्रियों से मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं…
    समाचार

    सेवा संकल्प यात्रियों से मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं…

    By Tv36 HindustanSeptember 25, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वडनगर तक आयोजित ‘सेवा यात्रा’ में शामिल लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और सेवा के अनुभव से मिलने वाले संतोष पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि जब सरकारें योजनाएं बनाती हैं तो कई बार ऐसा लगता है कि योजनाएं बनाना और उन पर खर्च करना ही काम है, लेकिन जब योजना का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है तो संतोष मिलता है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, जब किसी योजना के जरिए किसी व्यक्ति की जिंदगी बदलती है और उसके जीवन में नई उम्मीद आती है, तो उससे मिलने वाला संतोष अलग होता है। उन्होंने कहा कि सेवा यात्रा में शामिल लोगों के लिए यह भी एक तरह का प्रशिक्षण है कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ धन खर्च करना नहीं है। जब कोई योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है, तो उसके जीवन में एक नई शुरुआत होती है और उसका संतोष अद्भुत होता है।
    गांधी जी के सामाजिक सुधार कार्यों का जिक्र
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और आजादी के आंदोलन के साथ-साथ सामाजिक सुधार के लिए भी व्यापक रूप से काम किया। उन्होंने समाज में मौजूद बुराइयों के खिलाफ लगातार आवाज उठाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें भी समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक बदलाव के लिए काम करते रहना चाहिए, केवल वोटबैंक की राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि जो लोग सेवा करते हैं, उनकी सेवा का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने प्रयागराज में सफाई का काम करने वाले लोगों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कुंभ की स्वच्छता की पूरी दुनिया में चर्चा हुई और इससे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके मन में उन लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की इच्छा हुई, जिन्होंने भारत का मान बढ़ाया। इसी भावना के तहत उन्होंने उनके पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया और उनका आशीर्वाद लिया।
    सेवा संकल्प यात्रा से मिले अनुभव अमूल्य
    उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के दौरान मिल रहे अनुभव वास्तव में अमूल्य हैं। ये यात्राएं सेवा यात्रियों की पूरी जीवन यात्रा में नई ऊर्जा भर सकती हैं। लोगों के बीच जाकर उनसे जुड़ना और खुद को उनके माहौल के अनुरूप ढालना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है। उन्होंने कहा कि जब यात्रा के दौरान अलग-अलग राज्यों के गांवों में जाने का अवसर मिलेगा, तब भारत की भव्यता और विशालता को करीब से समझने का मौका मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन अनुभवों को केवल किताबों के जरिए नहीं समझा जा सकता।

    Post Views: 260

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री…
    Next Article कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…

    September 26, 2026

    सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…

    September 26, 2026

    दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…

    September 26, 2026

    राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या अचानक गुस्सा करने से सच में फट सकती है दिमाग की नस जानें ब्रेन एन्यूरिज्म का ये पूरा सच…
    • सीएम साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित ये बड़ी घोषणाएं…
    • दक्षिण प्रदेश की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री साय…
    • राजधानी समेत कई जिलों में बारिश जारी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट…
    • बारिश ने बिगाड़ा ट्रेनों का टाइमटेबल, यहां से आने वाली कई गाड़ियां घंटों प्रभावित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?