Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 4 करोड़ से अधिक लोग अंधेपन के शिकार, डॉक्टर ने आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बताए दो मूल-मंत्र
    समाचार

    4 करोड़ से अधिक लोग अंधेपन के शिकार, डॉक्टर ने आंखों को स्वस्थ रखने के लिए बताए दो मूल-मंत्र

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : आंखें ईश्वर का वरदान हैं जिनकी मदद से हम दुनियाभर के खूबसूरत नजारों का आनंद ले पाते हैं। हालांकि पिछले एक-दो दशकों में आंखों से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों को तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। इतना ही नहीं कम उम्र के लोगों में भी आंखों से संबंधित कई तरह की दिक्कतें जैसे समय से पहले चश्मा लगने, कम दिखने और गंभीर स्थितियों में अंधेपन तक का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये दुनियाभर के लिए गंभीर चिंता का विषय है, जिसपर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

    दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर लोगो में जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों से बचाव को लेकर उन्हें शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।

    इस लेख में हम तेजी से बढ़ती आंखों की समस्याओं-अंधेपन के जोखिमों के बारे में जानेंगे।

    बढ़ गया है अंधेपन का खतरा

    आंकड़ों से पता चलता है कि 50 वर्ष और उससे अधिक आयु की आबादी के बीच अंधेपन और दूर-निकट दृष्टि हानि की समस्या सबसे अधिक देखी जाती है, हालांकि ये दिक्कत कम उम्र के लोगों में भी बढ़ी है। डेटा के मुताबिक साल 2020 में दुनियाभर में लगभग 43.3 मिलियन लोग अंधेपन से पीड़ित थे और 295 मिलियन लोगों को मध्यम और गंभीर दृष्टि हानि की दिक्कत रिपोर्ट की गई है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों की समस्याओं पर सभी लोगों को ध्यान देते रहना और इससे बचाव को लेकर सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है।

    क्या है विशेषज्ञ की राय?

    अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुरभि चौधरी बताती हैं, दृष्टि हानि क्वालिटी ऑफ लाइफ को प्रभावित करने वाली समस्या है। समय पर गुणवत्तापूर्ण आंखों की देखभाल और टेस्टिंग के माध्यम से समस्याओं का निदान और इसके जोखिमों को रोका जा सकता है। मोतियाबिंद,ग्लूकोमा, ड्राई आइज जैसी समस्याओं पर अगर शुरुआत में ही ध्यान दे दिया जाए तो इसके गंभीर दुष्प्रभावों और इसके कारण होने वाले अंधेपन की दिक्कत को रोका जा सकता है।

    लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी आंखों की बढ़ती दिक्कतों का प्रमुख कारण हो सकती है, इसे ठीक रखने के साथ कम उम्र से ही दो उपाय आपकी आंखों से संबंधित गंभीर समस्याओं और अंधेपन के खतरे को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकती हैं।

    लाइफस्टाइल और आहार का रखें ध्यान

    डॉ कहती हैं, लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखकर न सिर्फ आप आंखों बल्कि संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। भोजन में कई रंग की सब्जियों-फलों को शामिल करना आंखों की सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी का कहना है कि गहरे रंग की हरी पत्तेदार सब्जियां ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे पोषक तत्व प्रदान करती हैं, जो पुरानी आंखों की बीमारियों को कम करते हैं। इसके अलावा नियमित व्यायाम करना और धूम्रपान से दूरी बनाना आंखों की बेहतर सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

    आंखों की नियमित जांच कराएं

    डॉ सुरभि कहती हैं, आंखों की समस्याओं का अगर समय रहते निदान और इलाज हो जाए तो इससे किसी गंभीर समस्या के खतरे को कम किया जा सकता है इसलिए जरूरी है कि आप सालाना किसी विशेषज्ञ से आंखों की जांच जरूर कराते रहें, भले ही आपको किसी तरह की दिक्कत न हो। ये सावधानी भविष्य में होने वाली किसी समस्या से बचाने में मददगार हो सकती है।

    बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए आंखों की सेहत का गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी हो जाता है।

    Views: 0
    4 करोड़ से अधिक लोग अंधेपन के शिकार Big news Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news नई दिल्ली स्वास्थ्य परिस्थिति एवं अन्य जरुरी दिशानिर्देशों के अनुसार की जा रही हैं। लोगों की सेहत
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआज का राशिफल : कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक, मिलेगा ब्रह्म योग का लाभ
    Next Article रफ्तार का कहर :ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़त, आग लगने से दोनों वाहन जलकर हुए खाक
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…

    November 15, 2026

    अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…

    November 15, 2026

    प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…
    • अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…
    • प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?